डैडी बोलें या बाप, ज़रूरत तो आज भी है लेकिन ज़माना बदल गया

डैडी बोलें या बाप, ज़रूरत तो आज भी है लेकिन ज़माना बदल गया
Khabar Digital Admin

फ़ादर्स डे बनाम तर्पण ... लेखक  - मनोज कुमार

रिश्ते में हम तेरे बाप लगते हैं, तब लगता है कि बाप कोई बड़ी चीज होता है लेकिन बाज़ार ने 'फादर्स डे' कहकर उसे भी टेडीबियर की शक्ल दे दी है। ब्च्चे उन्हीं की जेब काटकर, उन्हें गिफ्ट देते हैं। उपहार कहने पर बाज़ार की नज़रों में देहाती हो जाएंगे, इसीलिए गिफ़्ट कहना ही ठीक रहेगा। ये डे का कॉन्सेप्ट बाज़ार के है, क्योकि भारत में बाप आज भी वैसा ही है, जैसा कि फ़ादर डे के पहले था। रफू किये कपड़े और फ़टी बनिया एक बाप को बाप बनाता है क्योंकि वह बाप बच्चों को नए कपड़ों में देखकर खुश होता है।

उसकी तमन्ना तब पूरी होती है जब उसके बच्चे जीने लायक नोकरी पा लें। बहुत मजबूरी हो तब बच्चों से वह ना कहता है, वरना उनकी हर ज़रूरत बाप की खुशी होती है, मज़बूरी नहीं। वह बाप तो आज भी है लेकिन वह डैडी कब बन गया, उसे ही खबर नहीं हुई। बाप से डैडी बनकर बच्चों का स्टेटस तो बढ़ा दिया लेकिन खुद गुम हो गया। खुशी के साथ ज़रूरत पूरी करने वाला आज का डैडी एटीएम मशीन बन गया है। डैडी बोलें या बाप, ज़रूरत तो आज भी है लेकिन इस ताने के कि अब साथ ज़माना बदल गया है। ऐसा लगता है मानो बच्चे नई सदी में आसमां से उतरकर आये हैं। बाज़ार ने डे के ज़रिए रिश्तों को सिम्बोलिक बना दिया। एक तरह से यूज़ एंड थ्रो में बदलकर रख दिया है। अब इमोशन की रिश्तों में कोई जगह नहीं। कोई अहमियत नहीं बची है और बाजार के इस दौर में इसकी उम्मीद करना भी बेमानी है। 

फादर्स डे पर कल बाज़ार गुलज़ार होगा। डेड के नाम पर इमोशनल अत्यचार होगा। बाप कहो, पिता या डैड, बाज़ार के हवाले होंगे। उस पिता को कोई याद भी नहीं करेगा जिन्हें ओल्डएज होम छोड़ दिया गया है क्योंकि वे शायद बाप से डैड बन नहीं पाए। उनके बैंक अकाउंट में बाज़ार की ताकत बची नहीं थी। ऊपर से जवाब देती उम्र और बीमारी उन्हें डैड बनने से बाज़ार रोक रहा है। जिनके जेब में दम नहीं, उनके हम नहीं को बाज़ार पढ़ा रहा है, समझा रहा है। ओल्डएज होम भी इसी सोच की बुनियाद पर टिकी है।

अभी तो शुरुआत है, आज के बेटे कल डैड नहीं बन पाए तो बाप और पिता के लिए ओल्डएज होम बाहें पसारे स्वागत के लिए आकुल है। जो लोग फादर्स डे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं, वे लोग जान लें कि हमारी भारतीय संस्कृति में पिता के लिए तर्पण की सुविख्यात परम्परा है। फर्क इतना है कि फादर्स डे डैडी के सक्षम होते हुए मनाया जाता है जबकि तर्पण पिता के निधन के पश्चात उनकी आत्मा की शांति के लिए। तर्पण की इस परम्परा को फ़ादर्स डे निगल जाए तो कोई हैरत नहीं होना चाहिए। इस समय आप बाज़ार के साथ नहीं, बाज़ार अपने साथ आपको लिए चल रहा है, तब सारी बातें बेमानी हो जाती है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

about 18 hours ago

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!