राहुल गांधी का आरोप- E20 पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल... बोले- जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल की चोरी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और तेल कंपनियों को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि E20 अब E420 बन गया है।

राहुल गांधी का आरोप- E20 पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल... बोले- जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल की चोरी
सुनील बंशीवाल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाए जाने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार और तेल कंपनियों को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि E20 अब E420 बन गया है। राहुल ने आरोप लगाया कि आम जनता की गाड़ियों में तय मानक से ज्यादा एथेनॉल वाला पेट्रोल डाला जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कर्नाटक सरकार की जांच का हवाला
राहुल गांधी ने अपने आरोपों के समर्थन में कर्नाटक सरकार की ओर से कराई गई पेट्रोल सैंपल की जांच का हवाला दिया। उनके मुताबिक, राज्य के 7 जिलों से पेट्रोल के 14 नमूने एकत्र कर मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे गए थे। जांच में 11 नमूनों में एथेनॉल की मात्रा निर्धारित 20 प्रतिशत से अधिक पाई गई। राहुल के अनुसार, इंडियन ऑयल के एक सैंपल में एथेनॉल की मात्रा 31.2 प्रतिशत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सैंपल में 30.5 प्रतिशत दर्ज की गई। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाने वाली तेल कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राहुल गांधी ने उपभोक्ताओं के सामने रखे तीन सवाल
राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर आम वाहन चालकों की परेशानियों को भी उठाया। उनका कहना है कि ज्यादा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल से गाड़ियों का माइलेज प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा इंजन और अन्य पुर्जों पर असर पड़ने के साथ मरम्मत का खर्च भी बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिक पेट्रोल की पूरी कीमत चुका रहे हैं, लेकिन उनकी गाड़ियां जरूरी नहीं कि निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल वाले ईंधन के इस्तेमाल के अनुकूल हों। ऐसी स्थिति में वाहन चालकों को बार-बार सर्विस और मरम्मत पर पैसा खर्च करना पड़ सकता है। कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल उठाया कि पेट्रोल पंप पर ग्राहकों को यह स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही कि उन्हें कितना एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल दिया जा रहा है। ऐसे में उपभोक्ताओं के पास अपनी पसंद के मुताबिक ईंधन चुनने का विकल्प भी नहीं बचता। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से देशभर में बिकने वाले पेट्रोल में एथेनॉल की वास्तविक मात्रा की जांच कराने और नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करने की मांग की।

तीनों सरकारी तेल कंपनियों ने जांच पर उठाए सवाल
दूसरी ओर, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने कर्नाटक सरकार की जांच के निष्कर्षों पर आपत्ति जताई है। तीनों कंपनियों का कहना है कि कर्नाटक सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आपूर्ति किया जा रहा E20 पेट्रोल भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) के निर्धारित मानक IS 17021 के अनुरूप है। कंपनियों ने सैंपल एकत्र करने और उनकी जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पेट्रोल के नमूने लेने, उन्हें सुरक्षित रखने, प्रयोगशाला में जांच कराने और रिपोर्ट तैयार करने के लिए पहले से निर्धारित कानूनी एवं तकनीकी प्रक्रियाएं मौजूद हैं। तेल कंपनियों ने अक्टूबर में लिए गए सैंपल की प्रक्रिया को लेकर 2005 के सरकारी आदेश और वर्ष 2024 की मार्केटिंग डिसिप्लिन गाइडलाइंस का हवाला दिया। कंपनियों के मुताबिक, जांच में इन नियमों का पालन किया जाना जरूरी है।

E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल मिलाने का मानक
गौरतलब है कि E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथेनॉल और शेष पेट्रोल होता है। केंद्र सरकार की एथेनॉल मिश्रण नीति के तहत पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। हालांकि, कर्नाटक में सामने आई जांच रिपोर्ट और तेल कंपनियों की आपत्तियों के बाद पेट्रोल की गुणवत्ता और सैंपल जांच की प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाया गया है और यदि ऐसा हुआ है तो इसके लिए जिम्मेदार कौन है। राहुल गांधी ने जहां उपभोक्ताओं के हितों का हवाला देकर कार्रवाई की मांग की है, वहीं तेल कंपनियों ने जांच प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

संबंधित खबरें

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

about 18 hours ago

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!