PM आवास योजना: सहरिया जनजाति की कहानी, श्रीमती शांति की जुबानी…

PM आवास योजना: सहरिया जनजाति की कहानी, श्रीमती शांति की जुबानी…
Khabar Digital Admin

खबर डिजिटल/ लेखक मनोज कुमार; शिवपुरी जिले में निवास करने वाली सहरिया जनजाति अब तक बेकारी और बेबसी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर थी लेकिन अब उनकी जिंदगी में उजाला भरने लगा है. सबके बदलते हैं, उसके भी बदल गये. बदलाव की यह कहानी शिवपुरी जिले की है. यहां के हातोद ब्लॉक में रहने वाली श्रीमती शांति सहरिया एक समय अपनी झोपड़ी में कठिनाइयों भरा जीवन जीती थीं. उनके परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतें भी संघर्ष का विषय था. दिहाड़ी मजदूरी से जो कुछ थोड़ी सी कमाई होती, वो उदर पोषण में ही चली जाती. बरसात में उनकी झोपड़ी टपकती और रातें जागते हुए कटती थीं. पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं उनके लिए सपना थीं. लेकिन आज शांति सहरिया और उनका परिवार एक सुखद बदलाव का अनुभव कर रहा है.

इस बदलाव की शुरुआत हुई पीएम आवास योजना के तहत शांति के परिवार को एक पक्की कुटीर मिली. इससे उनका जीवन सुरक्षित और सुविधाजनक हुआ. अब उनका परिवार पूरी कॉलोनी में पक्के मकान के साथ एक सम्मानजनक जीवन जी रहा है.
विशेष पिछड़़ी जनजातियों में शामिल सहरिया जनजाति के दिन बहुरने लगे हैं. वर्तमान मोहन सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष जतन कर रही है.

कागज पर किए गए वायदों से बाहर आकर जमीनी तौर पर सहरिया जनजाति को सुख-सुविधा दे रही है. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय जनहित कार्यक्रम ‘मन की बात’ में एक साल पहले बूंदा पंचायत की श्रीमती ललिता ने उनसे संवाद करते हुए बूंदा पंचायत में भी हातोद जैसी सुविधाजनक आवासीय कॉलोनी बनाने की मांग रखी थी. तब ललिता को इस बात की भनक भी नहीं थी कि उनकी मांग पूर्ण हो जाएगी. उनका अपना पुराना अनुभव खराब था क्योंकि वायदे तो पहले भी किए गए लेकिन वे सब खोखले साबित हुए थे. इस बार प्रधानमंत्री से बात करते हुए उन्हें इस बात की तसल्ली थी कि देश के मुखिया के समक्ष उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिला.


ललिता के लिए यह सपने के साकार होने जैसा था. ललिता ही क्यों, बूंदा पंचायत के सहरिया जनजाति के लिए ये एक सपना जैसा था जो अब साकार हुआ है. शिवपुरी जिले की चौथी कॉलोनी एवं पोहरी ब्लॉक की पहली जनमन आवासीय कॉलोनी बनकर तैयार हो गई है. मुख्य कार्यपाल अधिकारी जनपद पंचायत ने बताया कि कॉलोनी में 32 सहरिया हितग्राहियों के आवास बनाए गए हैं.

इन आवासों की ख़ास बात ये है कि ये आवास शहरों की तर्ज पर डुप्लेक्स जैसे बनाये गए हैं. इन आवासों में अब विशेष पिछड़ी जनजाति के सहरिया हितग्राही निवास करेंगे. इसके अतिरिक्त इन आवास में घर-घर नल एवं विद्युत कनेक्शन की सुविधा दी गयी है, साथ ही सडक़, सामुदायिक भवन, चौपाल आदि की सुविधा भी दी जाएगी. उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 15 जनवरी 2024 को शिवपुरी जिले के हातोद ग्राम पंचायत में 2 सहरिया जनजाति की महिलाओं से संवाद किया था, जिसमें पोहरी ब्लॉक की बूंदा पंचायत की श्रीमती ललिता ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से हातोद जैसी आवासीय कॉलोनी खुद की बूंदा पंचायत में भी बनवाने की गुजारिश की थी. कॉलोनी का प्रथम आवास पूर्ण करने वाली श्रीमती ललिता का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी का बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हमारे लिए इतनी सुन्दर आवास कॉलोनी बनवाई, उन्होंने हमारे घर का सपना पूरा किया है.

बूंदा पंचायत की जनमन कॉलोनी की पूर्णता में आ रही समस्त अड़चनों का समयसीमा में निराकरण किया और कॉलोनी की गुणवत्ता के लिए सूक्ष्मता से मॉनिटरिंग करने की बात सीईओ ने बताया. उनका कहना है कि समस्त जनमन कॉलोनी में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है और आवास बेहद सुन्दर बनाए गए हैं.
उल्लेखनीय है कि पीएम-जनमन योजना को 15 नवंबर 2023 को बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए शुरू किया गया था. शिवपुरी जिले की जनपद शिवपुरी ने पीएम जनमन योजना में देश का पहला आवास और पहली कॉलोनी बनाकर, देश में प्रदेश का नाम रोशन किया था. साथ ही सर्वप्रथम 100 आवास, एक हजार आवास तथा 2 हजार आवास भी शिवपुरी जिले में पूर्ण किए गए हैं.

शांति के चेहरे पर प्रसन्नता है और यही प्रसन्नता उसके सुख और शांति पूर्ण जीवन की कहानी सुना रहे हैं. वे बताती हैं -अब हमारे पास अपना घर है, जो बरसात में भी सुरक्षित रहता है. पक्की सडक़ों से हम शहर तक आसानी से जा पाते हैं. घर-घर तक नल से जल आने से पीने के पानी की समस्या भी खत्म हो गई है.
जीवन की तीन महत्वूपर्ण जरूरतें होती हैं, रोटी, कपड़ा और मकान. मोहन सरकार के प्रयासों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनों को सच करने वाली योजना से सहरिया परिवारों को ना केवल छत मिला बल्कि रोजगार के अवसर भी। आय का जरिया विकसित करने के लिए शांति ने बकरियां पालना शुरू किया. पीएम उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर ने उनके परिवार को चूल्हे के धुएं से स्थायी राहत दे दी. आयुष्मान भारत (निरामयम) योजना से अब उनका परिवार स्वास्थ्य उपचार सेवाओं का मुफ्त लाभ ले सकता है. बेबसी में जीते परिवारों को जैसे आत्मबल मिल गया है. वे कहते हैं कि हम हर महीने पोषण आहार की राशि प्राप्त करते हैं, जिससे हमारे बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है. अब हमें विश्वास है कि मेरे बच्चे पढ़-लिखकर एक अच्छा जीवन जी सकेंगे.


ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश में लगभग 1.53 करोड़ जनसंख्या इन जनजातियों की है, जो अब भी भारत में सर्वाधिक है. 2011 की जनगणना के अनुसार जनजातियों का प्रतिशत मध्यप्रदेश में 21.1 प्रतिशत है. लगभग 24 जनजातियां यहां निवास करती हैं. इनकी उपजातियों को मिलाकर इनकी कुल संख्या 90 है. विभिन्न जनजातियों के कलाकार अपनी जनजाति से जुड़ी कला और संस्कृति को देश—विदेश में फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी इनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रयासरत है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

about 19 hours ago

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!