Jal Ganga Samvardhan Abhiyan 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक पहल

Jal Ganga Samvardhan Abhiyan 2025: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक पहल
Khabar Digital Admin

Jal Ganga Samvardhan Abhiyan 2025: भारतवर्ष में जल का महत्व केवल जीवन के लिए आवश्यक संसाधन के रूप में ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से भी अत्यधिक महत्वपूर्ण रहा है। विशेषकर नदियों को भारत में माँ के रूप में पूजा जाता है। गंगा, नर्मदा जैसी नदियाँ जीवनदायिनी कही जाती हैं। ऐसे समय में जब जल संकट एक वैश्विक समस्या बन चुका है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'जल गंगा अभियान' के माध्यम से जल संरक्षण को एक जनआंदोलन में बदलने का सराहनीय कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कार्यशैली हमेशा से धरातलीय पहल और जनसहभागिता पर आधारित रही है। उनका मानना है कि “जल संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग की सामूहिक जिम्मेदारी है।” इसी विचारधारा को मूर्त रूप देते हुए उन्होंने ‘जल गंगा अभियान’ की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य प्रदेश में जल स्रोतों का पुनर्जीवन, जल स्तर में सुधार और वर्षा जल का संरक्षण है।

‘जल गंगा अभियान’ केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह एक सामाजिक आंदोलन है। इस अभियान के मुख्य उद्देश्य जल स्रोत तालाब, कुंए, बावड़ियां, और नदियों की सफाई और पुनरुद्धार करना है। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देना – हर घर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अनिवार्य बनाना है। स्कूली बच्चों, युवाओं, किसानों और महिलाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाना के साथ 'श्रमदान' के माध्यम से जल निकायों की सफाई और गहरीकरण कार्य में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है। 

खंडवा जिला इस अभियान की सफलता का एक चमकता उदाहरण बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में खंडवा पूरे प्रदेश में जल गंगा अभियान में नंबर 1 स्थान पर रहा है। खंडवा में कई सूख चुके जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया गया, जिससे किसानों और ग्रामीणों को सिंचाई व पेयजल की बड़ी राहत मिली। जिले में 300 से अधिक जल संरचनाओं का गहरीकरण और सफाई कार्य सामूहिक श्रमदान और प्रशासनिक सहयोग से पूरा किया गया। रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को तेजी से अपनाया गया, विशेषकर शासकीय भवनों और विद्यालय परिसरों में। बालकों, युवाओं और स्वयंसेवकों की सहभागिता ने इसे एक जनांदोलन का रूप दे दिया।

प्रशासन और आमजन के संयुक्त प्रयासों से खंडवा ने जल संरक्षण के मॉडल जिले के रूप में स्वयं को स्थापित किया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के अथक प्रयास और जनसहयोग के बलबूते अब तक प्रदेश भर में 5,000 से अधिक पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित किया गया है। हर ग्राम पंचायत में कम से कम एक जल संरचना का निर्माण या पुनरुद्धार किया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में जल संकट में भारी कमी आई है। शहरी क्षेत्रों में नए भवन निर्माण के लिए वर्षा जल संचयन प्रणाली को अनिवार्य कर दिया गया है। हजारों स्वयंसेवी संगठन, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई है। 'जल गंगा' पोर्टल के माध्यम से सभी कार्यों की निगरानी और जानकारी आम जनता के लिए उपलब्ध कराई गई है, जिससे पारदर्शिता और सहभागिता में इजाफा हुआ है।

‘जल ही जीवन है’ का संदेश केवल नारा नहीं, बल्कि व्यवहार में लाना होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जिस प्रकार जल गंगा अभियान को एक सशक्त और जनआधारित योजना में बदला है, वह संपूर्ण देश के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अभियान की सफलता इस बात की पुष्टि करती है कि जब नेतृत्व दूरदर्शी हो और जनता साथ हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं। मध्यप्रदेश अब केवल ‘माँ नर्मदा’ का प्रदेश नहीं, बल्कि जल संरक्षण में अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है – और इसके केंद्र में हैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की दूरदर्शी सोच और ठोस कार्य।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

Bank Holidays Next Week: अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

about 19 hours ago

PM Kisan की 25वीं किस्त कब आएगी? खाते में ₹2,000 पहुंचे या नहीं, घर बैठे ऐसे चेक करें सभी किस्तों का रिकॉर्ड

1 day ago

राहुल गांधी ने शेयर की ट्रंप-पुतिन-जिनपिंग की फोटो, बोले- कांग्रेस होती तो इस मेज पर होते भारत के पीएम

1 day ago

​"शाह के बाद मोदी की बारी थी, लेकिन हमारे ही नेताओं ने जांच रुकवा दी..." पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के दावे से मची सियासी खलबली

1 day ago

जजों की नियुक्ति के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 11 साल से अटका नया MoP, केंद्र सरकार से मांगा जवाब

3 days ago

विकसित भारत 2047 के लिए बैंकिंग सेक्टर में बड़े बदलाव की तैयारी, सरकार की हाईलेवल कमेटी ने मांगे सुझाव

3 days ago

और पढ़ें

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर विनीत जायसवाल ने स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से स्वयं दर्ज की परिवार की जानकारी

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला
छत्तीसगढ़

त्रिपुरा गांव की गर्भवती महिला ने एंबुलेंस में दिया बेटे को जन्म, जानिए पूरा मामला

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत
मध्यप्रदेश

रीवा के वेंकट भवन में खुले इतिहास के रहस्य!, जानें क्यों खास है विंध्य की यह विरासत

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश
मध्यप्रदेश

जवा में अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर सख्त, जांच और कार्रवाई के निर्देश

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव
छत्तीसगढ़

संजीवनी एक्सप्रेस एक बार फिर जरूरतमंद परिवार के लिए बनी मददगार, 108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, EMT आंचल साहू ने कराया प्रसव

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम
मध्यप्रदेश

MP Water Crisis: पानी कब आएगा ? ...अब हर किसी की जुबान पर यही बात, खाली बर्तन, सूखे नल और डेढ़ घंटे का चक्काजाम

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी
मध्यप्रदेश

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 पेटी बीयर जब्त, ढाबों पर भी छापेमारी

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान
स्वास्थ्य समाचार

अमरूद खाने के 15 बड़े फायदे: कब्ज से लेकर इम्युनिटी तक में मददगार, जानिए सेवन का सही तरीका और नुकसान

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!
मध्यप्रदेश

बेकाबू थार ने ली युवक की जान, कार-बाइकों को रौंदा, तीन पहियों पर 2 किमी भगाने का आरोप!