15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का अगला सत्र, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों को संसद सत्र के लिए तैयार रहने को कहा है। सरकार 15 दिसंबर से पहले सत्र बुलाने की तैयारी में है।

15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का अगला सत्र
15 दिसंबर से पहले बुलाया जा सकता है संसद का अगला सत्र
सुनील बंशीवाल

नई दिल्ली/खबर डिजिटल/ संसद के आगामी सत्र को लेकर केंद्र सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को संसद के अगले सत्र के लिए तैयार रहने के संकेत दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक, सरकार 15 दिसंबर से पहले संसद का अगला सत्र बुलाने की तैयारी में है। इसे देखते हुए प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों को अपने-अपने मंत्रालयों से जुड़ी तैयारियां पूरी रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए हैं।

विदेश यात्राओं से बचने की सलाह

कैबिनेट बैठक में संसद सत्र की तैयारियों पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मंत्रियों को विदेश यात्राओं से बचने की सलाह भी दी। उन्हें कहा गया है कि आगामी सत्र को ध्यान में रखते हुए ऐसे कार्यक्रम तय न करें, जिनकी वजह से संसद की कार्यवाही के दौरान उनकी अनुपस्थिति रहे। इस घटनाक्रम से संकेत मिल रहे हैं कि सरकार दिसंबर के मध्य से पहले संसदीय कार्यवाही शुरू कराने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक पर रह सकती है नजर

संसद के आगामी सत्र को कई महत्वपूर्ण मुद्दों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। इसमें लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन के साथ महिला आरक्षण कानून को लागू करने से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि सरकार इन विषयों पर विधायी पहल कर सकती है। हालांकि, इन मुद्दों पर संसद में किस तरह की कार्यवाही होगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि और अंतिम कार्यक्रम का इंतजार है। महिला आरक्षण और परिसीमन का मुद्दा राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण है। परिसीमन के तहत निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं और प्रतिनिधित्व से जुड़े बदलावों पर विचार किया जाता है। वहीं, महिला आरक्षण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी संसद में चर्चा हो सकती है। इन दोनों विषयों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस होने की संभावना है।

मंत्रियों को तैयार रहने के निर्देश

प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट बैठक में मंत्रियों से कहा कि वे संसद सत्र को लेकर अपने विभागों की तैयारियां समय रहते पूरी कर लें। मंत्रालयों से जुड़े विधायी कार्यों, संभावित सवालों और संसदीय चर्चाओं के लिए आवश्यक जानकारी तैयार रखने पर जोर दिया गया है। विदेश यात्रा से बचने की सलाह को भी इसी तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।

विशेष सत्र या शीतकालीन सत्र, फैसला बाकी

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि संसद की आगामी बैठक विशेष सत्र के रूप में बुलाई जाएगी या इसे शीतकालीन सत्र के तौर पर आयोजित किया जाएगा। इसकी तारीख और अवधि को लेकर अंतिम निर्णय संसदीय कार्य संबंधी कैबिनेट समिति द्वारा लिया जाएगा। प्रधानमंत्री के संकेतों के बाद अब सभी की नजर सरकार की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। गौरतलब है कि संसद का मानसून सत्र 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ था, लेकिन उसका औपचारिक सत्रावसान नहीं किया गया है। ऐसे में दिसंबर के पहले पखवाड़े में संसद की कार्यवाही दोबारा शुरू होने की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक और संसदीय हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

सुनील बंशीवाल
सुनील बंशीवालन्यूज एडिटर, खबर डिजिटल

सुनील बंशीवाल – न्यूज एडिटर, खबर डिजिटल सुनील बंशीवाल वर्तमान में खबर डिजिटल में न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्य करने का अनुभव है। देशभर की ताजा खबरों, राजनीति और समसामयिक घटनाक्रमों पर उनकी अच्छी पकड़ है। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के निवासी सुनील बंशीवाल प्रदेश और देश की महत्वपूर्ण घटनाओं पर लगातार नजर रखते हैं।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

25 minutes ago

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

about 1 hour ago

पाकिस्तानी कंटेंट नहीं चलेगा, सरकार ने नेटफ्लिक्स को याद दिलाई पुरानी एडवाइजरी, फवाद-माहिरा की सीरीज पर विवाद

about 4 hours ago

बिछड़े अपनों से, मिले एक-दूसरे से: उम्र के आखिरी पड़ाव पर मिला हमसफर, वृद्धाश्रम में बजी शहनाई

about 5 hours ago

Weather Update: ठंड का बढ़ेगा सितम, कोहरे का मचेगा कोहराम ,दक्षिण में बारिश बढ़ाएगी लोगों की परेशानी

about 11 hours ago

भारत-मालदीव सुरक्षा सहयोग पर जोर, डोभाल बोले, साथ मिलकर निपटेंगे चुनौतियों से

1 day ago

और पढ़ें

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल
नेशनल न्यूज़

परिसीमन बिल पर 3 दिसंबर को बड़ा फैसला! सरकार ने जुटाया दो-तिहाई बहुमत? संसद के विशेष सत्र से पहले दिल्ली में हलचल

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान
नेशनल न्यूज़

तमिलनाडु में पुरुष सरकारी कर्मचारियों को मिलेगी पितृत्व अवकाश की सुविधा, CM विजय का बड़ा ऐलान

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित
मध्यप्रदेश

जिले के दूसरे राहवीर बने प्रकाश चौगड़, कलेक्टर माथुर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पन्ना में क्लच वायर के फंदे में फंसी बाघिन की मौत, शिकार की आशंका से मचा हड़कंप

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम
क्रिकेट

अब बेबी बॉस नहीं, मॉन्स्टर बॉस कहलाएंगे वैभव सूर्यवंशी, सुनील गावस्कर ने दिया नया नाम

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज
मध्यप्रदेश

भोपाल का नया प्रभारी मंत्री कौन होगा? चार दिग्गज नेताओं के नामों पर सियासी हलचल तेज

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती  मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी
मध्यप्रदेश

संविधान दिवस उत्सव: संविधान की बारीकियों को बताती मध्यप्रदेश विधानसभा में लगी संविधान गैलरी

UP चुनाव 2027: सपा के घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता, सभी फसलों पर MSP और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा
मध्यप्रदेश

UP चुनाव 2027: सपा के घोषणापत्र में बेरोजगारी भत्ता, सभी फसलों पर MSP और 25 लाख सरकारी नौकरियों का वादा

नरसिंहपुर में गन्ना किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, 600 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग
मध्यप्रदेश

नरसिंहपुर में गन्ना किसानों ने नेशनल हाईवे पर किया चक्काजाम, 600 रुपये क्विंटल समर्थन मूल्य की मांग