Monday, November 2, 2026
HomeभारतPetrol-Diesel हुआ सस्ता! 1 जुलाई से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता,...

Petrol-Diesel हुआ सस्ता! 1 जुलाई से पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 सस्ता, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

देश की प्रमुख निजी फ्यूल रिटेल कंपनी नायरा एनर्जी ने 1 जुलाई 2026 से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बड़ी कटौती का ऐलान किया है. कंपनी ने पेट्रोल के दाम ₹5 प्रति लीटर और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर कम कर दिए हैं. पिछले दो साल से ज्यादा समय में किसी भी फ्यूल रिटेलर की ओर से की गई यह पहली बड़ी कटौती मानी जा रही है. कंपनी का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के बाद लिया गया है.

वेस्ट एशिया में तनाव कम होने का मिला फायदा

हाल के दिनों में वेस्ट एशिया की स्थिति पहले के मुकाबले सामान्य हुई है. साथ ही एक अहम समुद्री मार्ग दोबारा शुरू होने से कच्चे तेल और लिक्विफाइड नेचुरल गैस की सप्लाई भी सामान्य हो गई है. सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता कम होने के बाद ग्लोबल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में नरमी आई. इसी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाते हुए नायरा एनर्जी ने अपने देशभर के 7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें लागू कर दी हैं. हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय टैक्स की वजह से कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है.
सरकारी कंपनियों ने नहीं बदले दाम

जहां नायरा एनर्जी ने कीमतों में कटौती की है, वहीं सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया है. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपने रेट पहले जैसे ही बनाए रखे हैं. राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है.

मार्च में बढ़ाए थे दाम, अब मिली राहत

मार्च 2026 में ईरान से जुड़े तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद नायरा एनर्जी ने पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर महंगा किया था. बाद में सरकारी कंपनियों ने भी कई चरणों में कीमतें बढ़ाईं. अब बाजार में हालात सामान्य होने के बाद नायरा ने अपनी पुरानी बढ़ोतरी वापस ले ली है. कंपनी का कहना है कि रिफाइनरी में मेंटेनेंस का काम पूरा हो चुका है और वह देशभर में ईंधन की मांग पूरी करने के लिए पूरी तरह तैयार है. गुजरात के वाडिनार स्थित उसकी रिफाइनरी से पूरे नेटवर्क को लगातार सप्लाई की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट