Sushma Swaraj dies : 67 वर्ष की उम्र में सुषमा स्वराज का निधन, एम्स हॉस्पिटल में भाजपा नेताओं की लगी भीड़

sushma swaraj dies : 67 वर्ष की उम्र में भाजपा वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का निधन, एम्स हॉस्पिटल में भाजपा नेताओं की लगी भीड़। सूचना के मुताबिक गंभीर हालात में पांच डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही थी। कहा जा रहा है कि हार्ट अटैक से सुषमा स्वराज का निधन हो गया है। एम्स हॉस्पिटल ने इस खबर की पुष्टि की। निधन होने से पहले सुषमा स्वराज ने पीएम मोदी को  धारा 370 को लेकर ट्वीट कर बधाई दी थी।

भाजपा वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज के निधन हो गयी है।  दिल्ली एम्स में सुषमा स्वराज को भर्ती किया गया था। खबर लिखने तक मिली सूचना के मुताबिक भाजपा नेता सुषमा स्वाराज की स्थित बेहद गंभीर बतायी जा रही थी। सुषमा स्वराज की तबीयत बिगड़ने के बाद भाजपा नेताओ की भीड़ दिल्ली एम्स हॉस्पिटल में लग रही है। सुषमा स्वराज के परिजन अस्पताल में मौजूद हैं।

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 में चंडीगढ़ में हुआ था। वर्ष 2009 में भारत की भारतीय जनता पार्टी द्वारा संसद में विपक्ष की नेता चुनी गयी थीं, इस नाते वे भारत की पन्द्रहवीं लोकसभा में प्रतिपक्ष की नेता रही हैं। इसके पहले भी वे केन्द्रीय मन्त्रिमण्डल में रह चुकी हैं तथा दिल्ली की मुख्यमन्त्री भी रही हैं। वे सन 2009 के लोकसभा चुनावों के लिये भाजपा के 19 सदस्यीय चुनाव-प्रचार-समिति की अध्यक्ष भी रहीं थीं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment