Wedding Viral Video: आजकल शादियों को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग और अनोखे तरीके अपनाते हैं. कभी दूल्हा घोड़ी की जगह लग्जरी कार में एंट्री करता है तो कभी दुल्हन पालकी में बैठकर मंडप तक पहुंचती है, लेकिन सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने अपनी शादी में बेहद अलग और स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली. इस अनोखी एंट्री को देखकर शादी में मौजूद मेहमान भी हैरान रह गए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी का माहौल है. चारों तरफ रोशनी, डेकोरेशन और मेहमानों की भीड़ है. इसी बीच लाल रंग के शादी के जोड़े में सजी दुल्हन अचानक एक सुपरबाइक पर नजर आती है. खास बात यह है कि दुल्हन खुद ही बाइक चला रही होती है और धीरे-धीरे मंडप की ओर बढ़ती है. यह सुपरबाइक कोई मामूली बाइक नहीं बल्कि Suzuki Hayabusa रही है जो अपनी तेज रफ्तार और दमदार लुक के लिए जानी जाती है.
दु्ल्हन को देखकर क्या बोले यूजर्स
जैसे ही दुल्हन बाइक पर बैठकर वेडिंग वेन्यू में एंट्री करती है, वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए हैरान रह जाते हैं. आमतौर पर शादियों में दुल्हन की एंट्री पारंपरिक तरीके से होती है, लेकिन यहां नजारा बिल्कुल अलग था. कई मेहमानों ने तुरंत अपने मोबाइल फोन निकाल लिए और इस खास पल को रिकॉर्ड करने लगे. कुछ लोग तालियां बजाकर दुल्हन का स्वागत करते भी दिखाई दिए.
वीडियो में दुल्हन पूरे जोश के साथ भारी लहंगे में बाइक चलाती नजर आती है. यह सीन इसलिए भी खास बन जाता है, क्योंकि Hayabusa जैसी भारी और पावरफुल बाइक को संभालना आसान नहीं माना जाता, लेकिन दुल्हन ने जिस स्टाइल के साथ एंट्री ली, उसने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है, जहां से यह तेजी से वायरल हो गया. लाखों लोग इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कुछ यूजर्स ने दुल्हन को ‘राइडर ब्राइड’ कहा, तो कुछ ने मजाक में लिखा कि दुल्हन खुद ही दूल्हे को लेने निकल पड़ी. वहीं कई लोगों ने इस एंट्री को बेहद स्टाइलिश और यादगार बताया.
यह भी पढ़ें- Durga Mata Ki Aarti: जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी, नवरात्रि पर जरूर गाये ये आरती, माता रानी होगी प्रसन्न
