Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीऔचक निरीक्षण में पुलिसिंग पर सवाल! बहोरीबंद- बाकल थानों में व्यवस्थाओं की...

औचक निरीक्षण में पुलिसिंग पर सवाल! बहोरीबंद- बाकल थानों में व्यवस्थाओं की हकीकत टटोलने पहुंचे एसपी

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-– जिले की पुलिस व्यवस्था को लेकर उठते सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा को बहोरीबंद और बाकल थानों का औचक निरीक्षण करना पड़ा। निरीक्षण के दौरान अभिलेख, मालखाना, हवालात, सीसीटीएनएस कार्य, शस्त्रागार और थाना व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा इस बात का संकेत मानी जा रही है कि जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं।सूत्रों के मुताबिक लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर एसपी ने सख्त नाराजगी जताते हुए त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। गंभीर अपराधों को प्राथमिकता देने और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश इस ओर इशारा करते हैं कि कई मोर्चों पर पुलिसिंग अपेक्षित स्तर पर नहीं है।निरीक्षण में गश्त व्यवस्था, कानून व्यवस्था, बैरिकेडिंग और लाइटिंग जैसी मूलभूत सुरक्षा व्यवस्थाओं पर विशेष फोकस रहा, जिससे सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण को लेकर स्थानीय स्तर पर कमियों की चर्चा तेज हो गई है। अवैध शराब कारोबार और निगरानी बदमाशों की गतिविधियों पर सख्ती के निर्देश भी क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की ओर संकेत माने जा रहे हैं।नवनिर्मित बाकल थाना भवन में व्यवस्थाओं का अलग से जायजा लेना और स्टाफ से समस्याओं पर चर्चा यह भी दर्शाता है कि संसाधन और कार्यप्रणाली दोनों स्तर पर सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।पुलिस अधीक्षक ने अनुशासन, कार्यकुशलता और जिम्मेदारी को लेकर भी स्टाफ को फटकार के साथ हिदायतें दीं। निरीक्षण के बाद यह सवाल खड़ा हो गया है कि जब औचक जांच में इतने निर्देश देने पड़े, तो पहले व्यवस्थाएं किस हाल में संचालित हो रही थीं।प्रशासनिक सख्ती के इस दौरे ने जिले की पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

SP Surprise Inspection Raises Questions on Police Functioning

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट