Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में आज से शुरू होगा जैविक और प्राकृतिक हाट बाजार

कटनी में आज से शुरू होगा जैविक और प्राकृतिक हाट बाजार

कटनी खबर digital News जिले में प्राकृतिक और जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल आज से शुरू हो रही है। जिला चिकित्सालय कटनी के सामने नगर निगम सब्जी मार्केट में जैविक और प्राकृतिक हाट बाजार का शुभारंभ आज मंगलवार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर कलेक्टर आशीष तिवारी द्वारा किया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर सुश्री तपस्या परिहार और जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर भी उपस्थित रहेंगी।हाट बाजार में जिलेभर के वे किसान शामिल होंगे, जो जैविक और प्राकृतिक खेती करते हैं। यह किसान हर मंगलवार यहां अपने जैविक उत्पाद और सब्जियों का विक्रय करेंगे।जैविक व प्राकृतिक उत्पादों को स्वाद, पौष्टिकता और गुणवत्ता के मामले में बेहतर माना जाता है। कलेक्टर तिवारी की यह किसान हितैषी पहल किसानों को अपनी उपज के लिए एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराएगी और जिले में प्राकृतिक व जैविक खेती को और बढ़ावा देगी।कटनीवासियों के लिए यह हाट बाजार एक बेहतरीन अवसर लेकर आया है, जहां वे शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्र से ही शुद्ध, देशी और ताज़ी जैविक सब्जियाँ खरीद सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट