Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीघर में चल रही थी कथित नकली पान मसाला फैक्ट्री! माधवनगर पुलिस...

घर में चल रही थी कथित नकली पान मसाला फैक्ट्री! माधवनगर पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में पैकिंग सामग्री जब्त

खबर डिजिटल रिपोर्टर /कटनी शहर के माधवनगर थाना क्षेत्र स्थित बंगला लाइन इलाके में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर पर छापा मारा, जहां कथित रूप से मशहूर ‘लहर’ ब्रांड के नाम से नकली पान मसाला/गुटखा तैयार कर उसकी पैकिंग किए जाने का मामला सामने आया है।पुलिस को मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची टीम ने कथित तौर पर भारी मात्रा में तैयार माल, खाली पाउच, ब्रांडेड रैपर, पैकिंग मशीन और अन्य सामग्री बरामद की। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मामले में नीलेश पहुजा नामक व्यक्ति का नाम सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।अब जांच का विषय यह है कि यह कथित कारोबार कब से संचालित हो रहा था, तैयार माल की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं। पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि विस्तृत पुलिस जांच के बाद ही होगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट