खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर/कटनी— मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास महिला से झपट्टा मारकर मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी को रंगनाथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.10 लाख रुपये कीमत का सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 3 अगस्त को अंबिकापुर (छत्तीसगढ़) निवासी नेहा वर्मा अपने परिवार के साथ भोपाल से कटनी पहुंची थीं। सुबह लगभग 4:10 बजे वह अपने पति के साथ मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक-5 के पास कटनी साउथ स्टेशन जाने के लिए ऑटो तलाश रही थीं। इसी दौरान महाजन टाल के सामने एक अज्ञात युवक ने उनके गले से लगभग 8 ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया।पीड़िता की रिपोर्ट पर रंगनाथनगर थाने में प्रकरण दर्ज कर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद रचित उर्फ रोहित विश्वकर्मा (23 वर्ष) निवासी भट्टा मोहल्ला, थाना रंगनाथनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सोने के मंगलसूत्र का लॉकेट बरामद किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।सराहनीय भूमिका: कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अरुणपाल सिंह, सहायक उप निरीक्षक बहादुर सिंह, प्रधान आरक्षक अनिल विश्वकर्मा, अजय तिवारी, अर्जुन तिवारी, लालजी यादव, आरक्षक वीरेंद्र दहायत, महिला आरक्षक पूनम पांडे एवं आरक्षक रमजान संदीप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट मो. 9131308097
खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें
