Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीझींझरी चौकी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, युवक को पकड़कर ले गई...

झींझरी चौकी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, युवक को पकड़कर ले गई पुलिस, 4 दिन बाद भी नहीं जारी की जानकारी सार्वजनिक

खबर डिजिटल न्यूज़ रिपोर्टर / कटनी- झींझरी चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। जानकारी के अनुसार 22 जुलाई 2026 को शाम करीब 4 बजे बड़ा गांव पुल के पास झींझरी पुलिस ने एक युवक को किसी मामले में हिरासत में लेकर चौकी ले गई।घटना के दौरान मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों ने जब पुलिस से कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी, तो पुलिस ने यह कहते हुए कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया कि “कल इस संबंध में प्रेस नोट जारी किया जाएगा।” लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई प्रेस नोट जारी नहीं किया गया है।इस मामले को लेकर जब झींझरी चौकी प्रभारी राजेश दुबे से संपर्क कर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने भी कोई स्पष्ट एवं संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इससे पुलिस की कार्रवाई की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।अब सवाल यह है कि यदि पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई की थी, तो उसे सार्वजनिक करने में देरी क्यों हो रही है? युवक को किस मामले में पकड़ा गया, उसके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, और उसे न्यायालय में पेश किया गया या नहीं—इन सभी सवालों के जवाब अब तक सामने नहीं आए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट