P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीवंशरूप वार्ड में खेरमाई मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल व शेड निर्माण का...

वंशरूप वार्ड में खेरमाई मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल व शेड निर्माण का भूमिपूजन

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— नगर निगम द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को वंशरूप वार्ड अंतर्गत चंदी की दफाई स्थित खेरमाई मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल एवं शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महापौर प्रीति संजीव सूरी, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक एवं क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा रावत की उपस्थिति में वार्ड की महिला ममता द्विवेदी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया गया।इस अवसर पर एमआईसी सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष साहू, सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, पार्षद शशिकांत तिवारी, ओमप्रकाश बल्ली सोनी, विनोद लाला यादव भुट्टू, सरला संतोष मिश्रा, सुशीला मिश्रीलाल, समाजसेवी संजय तिवारी, राजू शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नगर निगम द्वारा शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निरंतर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में बाउंड्रीवॉल एवं शेड निर्माण से परिसर अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना ही नहीं, बल्कि शहर के प्रत्येक क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना भी है। इसी दिशा में सड़कों, नालियों, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है।वहीं क्षेत्रीय पार्षद सुमित्रा रावत ने बताया कि लंबे समय से मंदिर परिसर की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की मांग की जा रही थी। बाउंड्रीवॉल एवं शेड निर्माण कार्य शुरू होने से श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और मंदिर परिसर अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनेगा।कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने इस विकास कार्य के लिए महापौर और क्षेत्रीय पार्षद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान उर्मिला पटेल, सुधा द्विवेदी, सुशीला पटेल, कीर्ति केवट, संगीता पटेल, सुभद्रा पटेल, मनीषा पटेल, रानी पटेल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की उपस्थिति रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट