P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीसद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घोषित

सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष घोषित

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सद्भावना एवं कौमी एकता प्रकोष्ठ में जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अनुमोदन मिलने के बाद कटनी जिले के लिए नए जिलाध्यक्ष की घोषणा की गई है।जानकारी के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन एवं संगठन प्रभारी महासचिव डॉ. संजय कामले की सहमति से यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई। पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह सहित कांग्रेस जनों के अनुमोदन के उपरांत अब्दुल कादिर (मुन्ना भाई) को कटनी ग्रामीण का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के चयन से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही क्षेत्र में सद्भावना और कौमी एकता को और अधिक मजबूत करने की दिशा में यह नियुक्ति महत्वपूर्ण मानी जा रही है।नियुक्ति के बाद जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाजी अब्दुल कादिर (मुन्ना भाई) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट