P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChindwara News: सिरप कांड में AIMIM की एंट्री.. पीड़ित परिवारों से की...

Chindwara News: सिरप कांड में AIMIM की एंट्री.. पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान पहुंचे छिंदवाड़ा

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ एमपी के छिंदवाड़ा में किडनी फेल होने से 22 बच्चों की मौत हुई है, इस मामले में कफ सिरप कंपनी के मालिक रंगनाथन और डॉ प्रवीन सोनी सहित तीन अंन्य लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दवा कंपनी के मालिक को एसआईटी की टीम ने 10 दिन की रिमांड म़े लिया है, जिससे पूछताछ चल रही हैं, अब इस मामले में सियासत भी देखने को मिल रही है AIMIM एंट्री भी हो गई है, और ये संदेश AIMIM सुप्रीमो असद्दुदीन औवेशी के जरिए संसद में उठाया जाएगा।

AIMIM ने किया वादा
मध्य प्रदेश के AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान परासिया पहुंचे,और पीड़ित परिवार के लोगों से मुलाकात की, और हर संभव मदद का आश्वासन दिलाया है, साथ ही कहा कि सड़क से लेकर कोर्ट तक पीड़ित परिवार के साथ मिलकर AIMIM खड़ी हैं, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी की जाएगी। मध्यप्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार के परिजनों को एक-एक करोड़ मुआवजा और ड्रग कंट्रोलर पर कार्रवाई की मांग की है।

‘पीड़ितों की लड़ाई लड़ेगी AIMIM’
इस दौरान AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि कफ सिरप पीकर बच्चों की मौत हुई है यह घटना ने मध्य प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है, पीड़ित परिवार को सरकार को इंसाफ और एक-एक करोड़ रुपए का मुआवजा देना था, लेकिन सरकार का इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि ड्रग कंट्रोलर विभाग क्या कर रहा था क्या उनकी जिम्मेदारी नहीं थी और सरकार कहां थी, इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हो गई। इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है और पीड़ित परिवारों की आवाज सरकार दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन आपको मैं कहना चाहता हूं कि AIMIM उनकी लड़ाई लड़ेगीस और इन्हें इंसाफ दिलाकर रहेगी इनके लिए हमें जरूरत पड़ी, तो सड़कों पर उतरकर भी लड़ेंगे।

एसआईटी जांच पर सवाल उठाया
AIMIM प्रदेश अध्यक्ष मोहसिन अली खान ने एसआईटी पर सवाल खड़े किया हैं, उन्होंने कहा एसआईटी की टीम बनाई गई थी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी निर्णायक जांच में सामने नहीं आ पाई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट