P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी के मिशन चौक में खूनी संघर्ष: चाकू और तलवार से पांच...

कटनी के मिशन चौक में खूनी संघर्ष: चाकू और तलवार से पांच लोग घायल, पुराना विवाद बना वजह

कटनी के मिशन चौक में खूनी संघर्ष: चाकू और तलवार से पांच लोग घायल, पुराना विवाद बना वजह

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -सूत्रों के मुताबिक कोतवाली थाना क्षेत्र के मिशन चौक इलाके में रविवार रात दो पक्षों के बीच पुराने विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। घटना में एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, ईश्वरीपुरा वार्ड में रात करीब नौ बजे के आसपास करीब एक दर्जन युवकों ने घर के बाहर खड़े दानिश राजा और उनके परिजनों पर अचानक हमला कर दिया।हमलावर चाकू, तलवार और कट्टा जैसे घातक हथियारों से लैस थे।घायल दानिश राजा ने बताया कि वह अपने भाइयों और बड़े पिताजी के साथ घर के बाहर खड़ा था, तभी 10 से 15 युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी कहासुनी के हमला कर दिया।

दानिश के सिर और पेट पर चाकू से वार किया गया, जबकि उनके चाचा शकील अहमद कुरैशी, जीशान कुरैशी और तौफीक कुरैशी भी गंभीर रूप से घायल हो गए।दानिश ने आरोप लगाया कि हमलावरों में आसिफ खान, काशिफ खान, तनवीर खान और शहजान खान सहित कई युवक शामिल थे।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी विवाद हो चुका था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल परिजनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फिलहाल दोनों पक्ष कोतवाली थाने में पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट