P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशअलीराजपुर: कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक के ग्रामों को 25 लाख के विकास कार्यो की...

अलीराजपुर: कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक के ग्रामों को 25 लाख के विकास कार्यो की सौगात, विधायक सेना महेश पटेल ने किया लोकार्पण

विद्युत व्यवस्था को मिली मजबूती

आलीराजपुर/कुलदीप खराड़ीया/खबर डिजिटल/ विद्युत व्यवस्था को मिली मजबूती विधानसभा जोबट की विधायक सेना महेश पटेल ने अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान कठ्ठीवाड़ा ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों में लगभग 25 लाख की लागत से हुए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। विद्युत एवं पेयजल से जुड़े इन कार्यों से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिला। गणपत फलिया (5,92,821), सुतारी फलिया कवछा (6,70,536) और उजाड़िया फलिया खामड़का (7,56,212) में नए विद्युत डीपी का उद्घाटन किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति सुदृढ़ होगी।

पेयजल संकट से राहत

हवेलीखेड़ा और खामड़का ग्राम में 3,27,400 की लागत से टैंकर वितरण किया गया। साथ ही खामड़का में दो नए हैंडपंप स्थापित कर ग्रामीणों को स्थायी पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई गई।

मांगें पूरी होने पर उत्सव का माहौल

वर्षों से लंबित मांगें पूरी होने पर खामड़का ग्राम में उत्सव जैसा दृश्य देखने को मिला। आदिवासी समाज के महिला-पुरुषों ने ढोल-मादल के साथ विधायक का भव्य स्वागत किया।

नेताओं के बयान

विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि हम वही वादे करते हैं जिन्हें निभा सकें। बुनियादी सुविधाएं गांव तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट