P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशढाबा मालिक से अभद्र व्यवहार करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी निलंबित

ढाबा मालिक से अभद्र व्यवहार करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी निलंबित

ढाबा मालिक से अभद्र व्यवहार करने वाले बिजली विभाग के कर्मचारी निलंबित

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल
मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र अंतर्गत पिपरिया संभाग के वितरण केन्द्र बनखेडी में सहायक प्रबंधक के पद पर पदस्थ संदीप कुमार नामदेव को निलंबित कर दिया गया है। उप महाप्रबंधक पिपरिया दिनेश सिंह भदौरिया ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा सहायक प्रबंधक बनखेड़ी संदीप कुमार नामदेव के खिलाफ नशे की हालत में अभद्रतापूर्ण व्यवहार करने की शिकायत की गई थी।

विगत 2 अक्टूबर 2025 को नशे की हालत में ढाबा मालिक एवं ढाबा कर्मचारियों के साथ अभ्रदतापूर्ण व्यवहार करने एवं कंपनी नियमों का उल्लंघन करने के कारण सहायक प्रबंधक बनखेड़ी संदीप कुमार नामदेव को कंपनी में स्थापित नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय उपमहाप्रबंधक (सं./सं.) नर्मदापुरम् संभाग के सिवनी मालवा उपसंभाग के अधीन रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट