P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी में 11 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल, क्या सच में...

कटनी में 11 निजी अस्पताल आयुष्मान योजना में शामिल, क्या सच में मिलेगा मुफ्त इलाज?

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी— शासन की महत्वाकांक्षी आयुष्मान निरामयम योजना के तहत कटनी जिले के आयुष्मान कार्डधारियों को बड़ी राहत मिली है। अब जिले के 11 निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राज सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशासन द्वारा जिले के 11 निजी अस्पतालों को इस योजना के लिए चिन्हित किया गया है। इनमें धर्मलोक हॉस्पिटल, जी.जी. नर्सिंग होम, वर्धमान हॉस्पिटल, गुरुकृपा हॉस्पिटल, माँ दुर्गा हॉस्पिटल, कटनी लाइफ केयर एंड रिसर्च सेंटर, जी.डी. चौदहा मेमोरियल मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, अपेक्स हॉस्पिटल, चांडक हॉस्पिटल, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और एमजीएम हॉस्पिटल शामिल हैं।इन अस्पतालों में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा जनरल मेडिसिन, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी, यूरोलॉजी, शिशु रोग, स्त्री रोग, हाई रिस्क डिलेवरी, हृदय रोग, न्यूरोसर्जरी, कैंसर सर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी, बर्न मैनेजमेंट, डायग्नोस्टिक और अन्य गंभीर बीमारियों का उपचार निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।कलेक्टर आशीष तिवारी और सीएमएचओ डॉ. राज सिंह ठाकुर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने और अपने परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। साथ ही सभी चिन्हित अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अस्पताल परिसर में आयुष्मान योजना की जानकारी से संबंधित बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इन अस्पतालों को प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत भी उपचार प्रदान करने के लिए अधिकृत किया गया है।अब देखना यह होगा की क्या वाकई शासन की महत्वकांशी योजना आयुष्मान निरामयम के तहत चिन्हित किये गए निजी 11अस्पतालो मे इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिलता है या फिर यह योजना दस्तावेजों और समाचार पत्रों मे छपकररहने तक ही सिमित रहेगी

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट