P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबाबा महाकाल के दरबार में बेअदबी.. संत और पुजारी के बीच विवाद

बाबा महाकाल के दरबार में बेअदबी.. संत और पुजारी के बीच विवाद

भक्तों के सामने गालीगलौज-हाथापाई

उज्जैन/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ बाबा महाकाल के मंदिर में भक्त अपनी मनोकामना लेकर आते हैं, लेकिन लगता है कि अब महाकालेश्वर के दरबार में रात-दिन हाजिरी लगाने वाले भी अपनी मर्यादा को भूल गए हैं, वो भूतभावन के सामने अपना क्रोध दिखाकर कौनसी भक्ति दिखाना चाहते हैं, ये सवाल इसीलिये क्योंकि उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह गर्भगृह में संत और मंदिर के पुजारी भिड़ गए। हद तो तब हो गई कि दोनों में गालीगलौज, धक्का-मुक्की और हाथापाई तक हो गई। साथ ही एक-दूसरे को देख लेने तक की धमकी दी।

ये कैसे संत?
जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8 बजे ऋणमुक्तेश्वर मंदिर के गादीपति महंत महावीर नाथ, गोरखपुर के महंत शंकर नाथ जी के साथ गर्भगृह में दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान पुजारी महेश शर्मा ने मंदिर के नियमों का हवाला दिया, और संतों की वेशभूषा पर आपत्ति जताई तो इस पर बहस शुरु हो गई और फिर विवाद में बदल गई।

भक्तों के सामने चलती रही गालीगलौज
जानकारी के मुताबिक भक्त दर्शन कर रहे थे, और संत-पुजारी आपस में गालीगलौज में व्यस्त थे, भक्त यह दृश्य देखकर आश्चर्यचकित थे, तो वहीं महिलाएं अपने को अपशब्दों को सुनसे से बचाने में जुट गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान धक्का-मुक्की में पुजारी महेश शर्मा नीचे गिर गए। जहां सुरक्षा कर्मियों ने बीचबचाव कर दोनों को अलग किया। इसके बाद महंत महावीर नाथ मंदिर परिसर से चले गए।

दोनों पक्षों ने की शिकायत
घटना के बाद महाकाल मंदिर के पुजारियों ने संत महावीरनाथ की शिकायत मंदिर प्रशासक को की। इस दौरान मंदिर के पुजारी, पुरोहित और बटुक भी साथ थे। उन्होंने महावीर नाथ के मंदिर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की मांग की।

जांच के बाद होगी कार्रवाई – मंदिर प्रशासन
महाकाल मंदिर के प्रशासक प्रथम कौशिक ने कहा कि गर्भगृह जैसी पवित्र जगह पर इस तरह का विवाद बेहद गंभीर मामला है। जांच पूरी होने के बाद दोषियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट