झाबुआ/नावेद रज़ा/खबर डिजिटल/जिले के बाछीखेड़ा गाँव में दीपावली की खुशी मातम में बदल गई, जब एक युवक ने लापरवाही और दिखावे की हद पार कर दी। युवक ने अपने मुंह में सूतली बम रखकर उसे फोड़ दिया, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया और मुंह के चिथड़े उड़ गए। घटना के बाद गाँव में दहशत और हैरानी का माहौल है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक लगातार पटाखे फोड़ रहा था। इसी दौरान उसने आठवाँ सूतली बम जलाकर मुंह में रख लिया, और कुछ ही सेकंड में तेज धमाका हो गया। धमाके की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा।
जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, युवक का चेहरा लहूलुहान हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


