सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी —जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है, लेकिन इसके बावजूद जुए जैसे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला बहोरीबंद थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां जंगल के अंदर खुलेआम जुआ खेला जा रहा था।पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में बहोरीबंद पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कुआं भिङकी हार के जंगल में कुछ लोग ताश के पत्तों पर बड़ी रकम का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी, जहां अनिल पाण्डे, गेंदलाल हल्दकार, भोलू खटीक और राजू शिव पाठक जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़े गए। आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते, 73,600 रुपये नगद, तीन मोटरसाइकिल और एक स्विफ्ट कार जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत करीब 6 लाख 18 हजार 600 रुपये बताई जा रही है।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि सवाल यह उठता है कि जंगल जैसे सुनसान इलाके में लंबे समय से चल रहे इस जुए के अड्डे की भनक स्थानीय स्तर पर पहले क्यों नहीं लगी। यह घटना पुलिस व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल खड़े करती है।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार विश्वकर्मा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही
बहोरीबंद के जंगल में जुआ अड्डे पर छापा, 6 लाख से ज्यादा का माल बरामद
सम्बंधित ख़बरें


