P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा: CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के...

बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसा: CM मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों के लिए की बड़ी घोषणा…

बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपए तथा घायल श्रमिकों को दिए जाएंगे 50-50 हजार रूपए

मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बनासकांठा पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतक के परिजन को 2-2 लाख रूपए तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रूपए दिए जाएंगे।

मुख्यमत्री मोहन यादव ने हादसे के बाद अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय के लिए दुर्घटनास्थल पर भेजा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रूपए तथा घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रदेश के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान सहित पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों को समन्वय के लिए दुर्घटनास्थल पर (बनासकांठा) भेजा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि संकट की इस दु:खद घड़ी में हमारी सरकार सभी पीड़ितों के परिवारों के साथ खड़ी है. सरकार हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। पीड़ितों को हर जरूरी मदद मुहैया कराई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट