Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी"क्या अब नहीं होगी खाद के लिए मारामारी? चुनावी साल में किसानों...

“क्या अब नहीं होगी खाद के लिए मारामारी? चुनावी साल में किसानों को बड़ा तोहफा, बरही में 1000 टन क्षमता वाले खाद भंडारण केंद्र का शुभारंभ”

खबर digital news रिपोर्टर बरही /कटनी –हर साल खाद के लिए लंबी कतारें, कालाबाजारी और समय पर उर्वरक नहीं मिलने की शिकायतों से जूझने वाले किसानों के लिए राहत की खबर सामने आई है। विजयराघवगढ़ विधानसभा के बरही कृषि उपज मंडी परिसर में 1000 टन क्षमता वाले उर्वरक भंडारण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने किया।यह केंद्र केवल एक भवन नहीं, बल्कि उस समस्या का समाधान बनने का दावा कर रहा है जिससे किसान वर्षों से परेशान रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या वास्तव में किसानों को समय पर यूरिया, डीएपी (DAP) और एनपीके (NPK) मिलेगा, या फिर हर सीजन की तरह अव्यवस्था और किल्लत की तस्वीरें दोबारा सामने आएंगी?शुभारंभ अवसर पर विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कहा कि यह केंद्र किसानों के हित में एक दूरदर्शी पहल है। इसके शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध होगा और खाद के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने इसे कृषि व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए किसानों को बधाई दी।कार्यक्रम के दौरान जिला खाद प्रभारी और संबंधित अधिकारियों ने उर्वरक वितरण व्यवस्था की जानकारी दी तथा दावा किया कि पूरे सिस्टम को पारदर्शी बनाया जाएगा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो।हालांकि अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी प्रशासन और विपणन संघ की होगी कि यह केंद्र सिर्फ उद्घाटन तक सीमित न रह जाए, बल्कि जरूरत के समय किसानों को बिना भेदभाव और बिना कालाबाजारी के पर्याप्त खाद उपलब्ध कराए। यदि ऐसा होता है तो यह केंद्र वास्तव में किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष लालजी मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सतीश तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष उदयराज सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष तीरथ पटेल, मंडल अध्यक्ष अरुण पटेल, जिला मंत्री राजेश पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट