सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– विकासखंड बड़वारा के शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरही में प्रभारी प्रधानाध्यापक राधा सोनी और प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र तिवारी के बीच हुई मारपीट के मामले में कलेक्टर आशीष तिवारी ने दोनों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विकासखंड शिक्षा अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई।प्रतिवेदन के अनुसार, प्राथमिक शिक्षक जितेंद्र तिवारी ने प्रभारी प्रधानाध्यापक सोनी से अभद्रता की और अपशब्दों का प्रयोग किया।
वहीं, सोनी ने अपने परिजनों को बुलाकर शिक्षक से मारपीट की और अपशब्द बोले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाना बरही में एफआईआर दर्ज कराई है।कलेक्टर ने बताया कि दोनों शिक्षकों का आचरण म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत है और यह शिक्षकीय गरिमा के अनुरूप नहीं है।
इसलिए म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन अवधि में दोनों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय नियत किया गया है तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार प्राप्त होगा।


