बैतूल/सचिन जैन/ खबर डिजिटल/ अजाक्स संघ की जिला इकाई ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए श्रीमती कल्पना परते को बैतूल तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके बाद उन्हें शुभकामनाएं देने वालों की होड़ लग गई। जहां उन्होंने सामाजिक सक्रियता के साथ अपने दायित्व को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया।
जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे ने की घोषणा
जिला अध्यक्ष दशरथ धुर्वे ने सर्वसम्मति से यह घोषणा करते हुए बताया कि संगठन को मजबूत बनाने में कल्पना परते का अनुभव और सामाजिक सक्रियता बेहद उपयोगी साबित होगी, जोकि संगठन के काम को और भी ऊंचाईयों पर ले जाने काम करेंगी। साथ ही अपने दायित्व को बखूबी ढंग से निभाएंगी।
ये रहे नियुक्ति के दौरान मौजूद
नियुक्ति अवसर पर अजाक्स संभागीय अध्यक्ष अनिल कापसे, जिला सचिव हेमराज बेले, मुकेश उपराले, श्रीमती कविता धुर्वे और संतोष धुर्वे समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने कल्पना परते को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि वे समाज और संगठन के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।


