P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशहवाला लूट कांड में गिरफ्तारी.. डीएसपी समेत आरक्षक अरेस्ट

हवाला लूट कांड में गिरफ्तारी.. डीएसपी समेत आरक्षक अरेस्ट

क्राइम ब्रांच ने 4 लोगों को धरा

सिवनी/विशाल भारद्वाज/खबर डिजिटल/ हवाला लूट कांड में आज फिर बड़ी गिरफ्तारी हुई है, क्राइम ब्रांच ने बालाघाट हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा और जबलपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में सीएसपी पूजा पांडे का एक रिश्तेदार और एक मुखबिर शामिल है। जिनसे मामले में पूछताछ की जा रही है, उसके बाद सारे मामले का खुलासा किया जाएगा।

20 नवंबर तक रिमांड पर आरोपी
पुलिस ने चारों आरोपियों को सिवनी कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपियों को 20 नवंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा है। डीएसपी पंकज मिश्रा को इस मामले में अहम कड़ी माना जा रहा है। 8-9 अक्टूबर की दरमियानी रात जबलपुर क्राइम ब्रांच के आरक्षक प्रदीप सोनी को मुखबिर से हवाला के 2 करोड़ 96 लाख वाया सिवनी नागपुर और जालना ले जाने की जानकारी मिली, प्रदीप सोनी ने ये जानकारी बालाघाट हॉक फोर्स के डीएसपी पंकज मिश्रा को दी और फिर पंकज मिश्रा ने ये सूचना सिवनी सीएसपी पूजा पांडे को दी इसके बाद पूजा पांडे समेत 11 लोगों पर हवाला कारोबारी की गाड़ी NH-44 में सीलादेही बायपास के पास रोककर 1.47 करोड़ की लूट का आरोप है। इस मामले में सीएसपी पूजा पांडे समेत 11 आरोपी पहले से ही जेल में हैं।

पुलिस कर रही तफ्तीश
आरोपियों से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जा रही है, कहीं उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया, साथ ही आरोपियों की संपत्ति की जांच भी की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट