Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशBhopal E-Bus Service: भोपाल में 25 जुलाई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 10...

Bhopal E-Bus Service: भोपाल में 25 जुलाई से दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, 10 रूटों पर शुरू होगी सेवा

डेस्क। भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शहर में 25 जुलाई से इलेक्ट्रिक बसों (E-Bus) का कमर्शियल संचालन शुरू होगा। पहले चरण में ये बसें 10 प्रमुख रूटों पर चलाई जाएंगी। सेवा शुरू होने से पहले मेयर और एमआईसी (MIC) सदस्यों ने बस में सफर कर इसकी सुविधाओं का निरीक्षण किया।

100 इलेक्ट्रिक बसों का होगा संचालन

योजना के तहत भोपाल में चरणबद्ध तरीके से 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों के शुरू होने से यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और प्रदूषण मुक्त सफर की सुविधा मिलेगी।

सिर्फ 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर किराया

ई-बस सेवा का किराया 1.50 रुपये प्रति किलोमीटर तय किया गया है। इससे कम खर्च में बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।

दिव्यांग यात्रियों के लिए खास व्यवस्था

25 सीटर इलेक्ट्रिक बस में एक समय में करीब 40 यात्री सफर कर सकेंगे। बसों में दिव्यांग यात्रियों के लिए हाइड्रोलिक रैंप लगाया गया है, जिससे चढ़ने और उतरने में आसानी होगी।

CCTV और कमांड सेंटर से होगी निगरानी

नई इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे, आधुनिक सुरक्षा उपकरण और हाइड्रोलिक सिस्टम लगाए गए हैं। सभी बसों की निगरानी कमांड सेंटर से की जाएगी, ताकि संचालन और सुरक्षा पर लगातार नजर रखी जा सके।

MP के पांच शहरों में शुरू होगी सेवा

भोपाल के अलावा इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में भी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने की योजना है। इसका उद्देश्य प्रदेश के बड़े शहरों में आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।

कंपनी करेगी संचालन और रखरखाव

टेंडर की शर्तों के अनुसार, बसों की चार्जिंग, रखरखाव और कर्मचारियों का पूरा खर्च संबंधित कंपनी उठाएगी। इसके बदले सरकार कंपनी को 58.17 रुपये प्रति किलोमीटर संचालन लागत का भुगतान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें..

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट