भोपाल/ खबर डिजिटल/ पुलिस कमिश्नर भोपाल की कारवाई में दो थाना प्रभारी को हटाया गया। कार्यवाहक निरीक्षक दिनेश प्रताप सिंह थाना टीला जमालपुरा और निरीक्षक संदीप पवार थाना मिसरोद को हटाया गया।
अचानक मुख्यमंत्री पुलिस हेडक्वार्टर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आला अधिकारियों की बैठक ली। रायसेन के मामले पर मुख्यमंत्री ने गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई। इस दौरान CM ने मिसरोद थाना प्रभारी को हटाने और पुलिस अधीक्षक को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश दिया। बैठक में CM ने अपराधी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार रात अचानक 8:15 बजे पुलिस मुख्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने पुलिस प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्यमंत्री की इस आकस्मिक बैठक में मुख्य सचिव (CS), DGP, ADG इंटेलिजेंस, पुलिस कमिश्नर भोपाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरी नाराज़गी जताई।
रायसेन में हुई घटना में गिरफ्तारी न होने पर मुख्यमंत्री ने सख्त नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में देरी किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है।
मंडीदीप में हुए चक्का जाम के दौरान पुलिस की ढीली कार्रवाई पर भी CM ने असंतोष जताया और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा।
मुख्यमंत्री ने भोपाल में लगातार बढ़ती आपराधिक वारदातों पर चिंता व्यक्त की।
उन्होंने पुलिस कमिश्नर से सभी घटनाओं की विस्तृत जानकारी ली और तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कई बड़े निर्णय लिए: SP रायसेन को मुख्यालय अटैच करने के निर्देश। रायसेन केस में देरी को गंभीर मानते हुए SP को तुरंत मुख्यालय अटैच करने को कहा है।
मिसरोद थाना प्रभारी को हटाया जाएगा : मिसरोद क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर सवाल उठने के बाद CM ने TI मिसरोद को हटाने के निर्देश दिए।
अपराधियों पर कठोर कार्रवाई का आदेश: मुख्यमंत्री ने कहा-पुलिस सड़कों पर उतरे, किसी अपराधी को न छोड़े, कठोर कार्रवाई करें।
गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने का आदेश: रात के समय गश्त को दोगुना करने, पेट्रोलिंग बढ़ाने और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने के निर्देश।
ढिलाई पर जीरो टॉलरेंस- मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा, ढिलाई किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों के निरीक्षण के निर्देश- उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और लापरवाह पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा।


