fire
भोपाल: देर रात निशातपुरा क्षेत्र के एक कबाड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस गोदाम के ऊपर तीन मंजिला घर बना हुआ था, जिसमें आग लगने के समय घर के मालिक और उनके परिजन सो रहे थे।
सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। आग की लपटें तेज होने के कारण पूरे क्षेत्र की लाइट बंद कर दी गई। पुलिस और फायरकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए 60 वर्षीय विकलांग बुजुर्ग, 6 महीने के बच्चे और महिलाओं सहित कुल 7 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। यह घटना देर रात हुई, और समय पर कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना को टाला जा सका। स्थानीय निवासियों की सतर्कता और पुलिस व फायर ब्रिगेड की तत्परता से सभी लोग सुरक्षित हैं।
Raipur Politics : छत्तीसगढ़ में राज्यसभा टिकट, होली पर शराब ब्रिकी और अफीम की खेती…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- कटनी-बिलासपुर रेल मार्ग पर शनिवार सुबह एक कोयला लोड मालगाड़ी के…
CG WEATHER UPDATE: छत्तीसगढ़ में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का असर अब…
सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी-- नगर निगम में राजस्व वसूली को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई…
भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की सरकारी मशीनरी को सुधारने का भरपूर…
नर्मदापुरम/ताज ख़ान/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की नई कार्यकारणी गठित की जा…