P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशभोपालभोपाल में होगा भारत का पहला कार्बन-न्यूट्रल आर्किटेक्चर सम्मेलन: आईआईए नैटकॉन 2025

भोपाल में होगा भारत का पहला कार्बन-न्यूट्रल आर्किटेक्चर सम्मेलन: आईआईए नैटकॉन 2025

भोपाल। भारत का पहला कार्बन-न्यूट्रल आर्किटेक्चर सम्मेलनआईआईए नैटकॉन 2025 – इस साल अप्रैल में भोपाल और इंदौर में आयोजित होने जा रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) के मध्य प्रदेश चैप्टर द्वारा आयोजित यह सम्मेलन आर्किटेक्चर जगत के दिग्गजों, उभरते डिजाइनरों और नीति-निर्माताओं को एक मंच पर लाएगा।

इस बार का थीम है “ट्रांसम” (Transom) – जो परंपरा और प्रगति, विरासत और नवाचार के बीच सेतु बनने का संदेश देता है।

📍 दो शहरों में आयोजन:

  • भोपाल – 11 अप्रैल | स्थल: मिंटो हॉल
  • इंदौर – 13 अप्रैल | स्थल: ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर

🔸 प्रमुख आकर्षण:

  • भारत का पहला कार्बन-न्यूट्रल आर्किटेक्चर इवेंट
  • भोपाल में हेरिटेज वॉक – ताज-उल-मस्जिद, शौकत महल, गौहर महल आदि की सैर
  • फॉस्टर + पार्टनर्स, BIG, MC Studios जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के एक्सपर्ट्स
  • विश्वविख्यात वक्ता – मारियाना कैबुगुएरा, काई-उवे बर्गमैन, लॉरेंस वोंग, अनुपमा कुंडू सहित कई नामचीन चेहरे
  • पैनल डिस्कशन और इंटरैक्टिव सेशन्स – टिकाऊ डिज़ाइन, स्मार्ट शहरी विकास और नवाचार पर
  • सांस्कृतिक संध्याएं और नेटवर्किंग डिनर
  • उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती टूर – एक आध्यात्मिक-आर्किटेक्चरल अनुभव

आईआईए भोपाल चैप्टर के चेयरमैन अक्षय सेलुकर ने कहा,

“इस सम्मेलन के ज़रिए हम अगली पीढ़ी के आर्किटेक्ट्स को वैश्विक सोच और भारतीय विरासत के बीच संतुलन बनाने की प्रेरणा देना चाहते हैं।”

इस कार्यक्रम के घोषणा पर आईआईए नेशनल वाइस प्रेसिडेंट जितेंद्र मेहता, एमपी चैप्टर की चेयरपर्सन विभा श्रीवास्तव और इंदौर चैप्टर के चेयरमैन आर्किटेक्ट नितिन घुले भी मौजूद रहे।

यह भव्य आयोजन आईआईए के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, विंध्य और ग्वालियर चैप्टर्स के सहयोग से हो रहा है। इसका उद्देश्य भारत को वास्तुशिल्प के वैश्विक मंच पर अग्रणी बनाना है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट