भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ भाजपा में प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद को लेकर नए नामों पर चर्चा का दौर शुरू हो गया है। संगठन स्तर पर कई नेताओं के नाम संभावित दावेदारों के तौर पर सामने आ रहे हैं। बाकी पृष्ठभूमि मीडिया होना लाजिमी है। इस पद पर रहकर आशीष अग्रवाल ने जिस तरह का काम किया, उसी तरह का काम पार्टी संगठन चाह रहा है। इसके बाद अंतिम निर्णय संगठन को करना है।
दौड़ में कौन आगे?
इनमें मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले सचिन सक्सेना (उज्जैन) को फिलहाल दौड़ में आगे बताया जा रहा है। बृजगोपाल लोया (रायसेन) का नाम भी चर्चा में है। राजनीतिक हलकों में उन्हें आशीष अग्रवाल की पसंद के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं दीपक जैन टीनू (इंदौर), जो पूर्व में प्रदेश सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, का मीडिया क्षेत्र में अनुभव और मजबूत पकड़ उनकी दावेदारी को अहम बनाती है।
Big News: नितिन नवीन ने कांग्रेस को बताया मुस्लिम लीग… ‘वंदे मातरम’ पर छिड़ा महासंग्राम
कमलनाथ के गढ़ से भी नाम
इसी तरह अजय धवले (छिंदवाड़ा) के नाम की भी चर्चा है। बताया जा रहा है कि उन्हें आशीष अग्रवाल खेमे का समर्थन मिल सकता है।
दूसरी ओर मिलन भार्गव (भोपाल) को संघ की पसंद के तौर पर मजबूत दावेदार माना जा रहा है। संगठन और मीडिया क्षेत्र में सक्रियता के चलते उनके नाम पर भी गंभीरता से विचार किए जाने की चर्चा है।
हितेश वाजपेयी महत्वपूर्ण कड़ी!
भाजपा के वरिष्ठ नेता हितेश वाजपेयी की दावेदारी को भी नजरअंदाज करना आसान नहीं माना जा रहा है। उनका लंबा राजनीतिक अनुभव, वरिष्ठता और संगठनात्मक समझ उन्हें इस पद के लिए मजबूत विकल्प बनाती है। हालांकि, प्रदेश मीडिया प्रभारी के नाम को लेकर भाजपा की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अंतिम फैसला संगठन स्तर पर होने वाली चर्चाओं और नेतृत्व की सहमति के बाद ही सामने आएगा।
BJP News: भाजपा की राष्ट्रीय टीम गठन के बाद बदलेगा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष! रेस में ये नाम
