भोपाल/सुनील बंशीवाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में अगले माह संभावित छात्र संघ चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस ने अलग-अलग जिलों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। पार्टी ने छात्र राजनीति और एनएसयूआई से जुड़े रहे नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
एक्शन में जीतू पटवारी
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार आगामी छात्र संघ चुनाव के लिए विभिन्न संभागों और जिलों में चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इन नेताओं को संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक तैयारी, छात्र संगठनों के समन्वय और चुनावी रणनीति की जिम्मेदारी दी जाएगी।
इन जिलों के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी
भोपाल – प्रकाश चौकसे
इंदौर – अमन बजाज
ग्वालियर – हेवरन कंसाना
रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज और मैहर – मंजुल त्रिपाठी
सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ – अक्षय दुबे
शहडोल, उमरिया और अनूपपुर – अजय यादव
जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी – विजय रजक
नर्मदापुरम, हरदा और बैतूल – मयूर जायसवाल
भिंड, मुरैना और श्योपुर – सचिन द्विवेदी
रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा – अर्पित उपाध्याय
शिवपुरी, गुना, अशोकनगर और दतिया – सौरभ यादव
धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा और बुरहानपुर – दीपक डंडीर
उज्जैन, देवास, आगर मालवा, शाजापुर, रतलाम, मंदसौर और नीमच – डॉ. विजय बोडाना

कांग्रेस का केंद्र छात्र राजनीति!
छात्र संघ चुनाव की संभावनाओं के बीच कांग्रेस की इन नियुक्तियों को संगठन की चुनावी तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी छात्र राजनीति के जरिए युवाओं के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में चुनाव की तारीखों और प्रक्रिया को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है।
