Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशआलीराजपुरबोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल का स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल का स्कूल में हुआ भव्य स्वागत

आलीराजपुर/ कुलदीप खराड़ीया/ खबर डिजिटल/ बोहरा समाज के धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब का आलीराजपुर आगमन पर पटेल पब्लिक स्कूल में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह किया गया।

समारोह में पटेल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल, विद्यालय परिवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता तथा बोहरा समाज के अनेक गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ अर्पित कर एवं आत्मीय भाव से धर्मगुरु का स्वागत किया।

IPS Officer salary: IPS अधिकारी को मिलती है इतनी सैलरी, क्या आप जानते है?

अपने आशीर्वाद में सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने समाज में एकता, भाईचारे और सेवा भावना को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि सभी को मिलकर मानवता की सेवा तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने हेतु कार्य करना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर विशेष बल देते हुए युवाओं को संस्कार, अनुशासन और ज्ञान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।उनके प्रेरणादायी आशीर्वाद से जनसमूह को गहराई से प्रभावित किया।

इस अवसर पर महेश पटेल एवं सेना महेश पटेल ने संयुक्त रूप से कहा, हमारे लिए यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य का विषय है कि पूज्य गुरु का पावन सानिध्य हमारे विद्यालय को प्राप्त हुआ। उनके चरण हमारे संस्थान में पड़े, यह हमारे पूरे परिवार के लिए प्रेरणा, गर्व और सम्मान का क्षण है। साथ ही, यह पूरे आलीराजपुर जिले के लिए भी गर्व की बात है। गुरुजी का आशीर्वाद हम सभी के लिए अमूल्य है।

बच्चों की भविष्य की चिंता, रविवार को भी खुला बिलासपुर हाईकोर्ट

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह ने धर्मगुरु के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। पूरे आयोजन में अनुशासन, श्रद्धा और उत्साह का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। अंत में सभी ने सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक विदाई दी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट