P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशधरती पर उतर आए यमराज.. लोगों को दिया हेलमेट पहनने का संदेश

धरती पर उतर आए यमराज.. लोगों को दिया हेलमेट पहनने का संदेश

सड़कों के गड्ढों पर जताई नाराजगी

बुरहानपुर/रिजवान खान/खबर डिजिटल/ शहर की सड़कों पर सोमवार को जब यमराज घूमते नजर आए तो लोग हैरान रह गए। हाथ में गदा, सिर पर मुकुट पहनकर समाजसेवी राजेश मावले ने जो यमराज बनकर सड़क सुरक्षा का संदेश दे रहे थे। इसके पीछे लोगों को अपनी सुरक्षा का संदेश देना था, ताकि लगातार बढ़ते सड़क हादसों में लोगों की मौत के आंकड़े को कम किया जा सके।

सड़क पर उतरे मृत्यू के देवता
शनवारा चौराहा और लोधीपुरा रोड पर लोगों को रोका और पूछा भाई साहब, हेलमेट कहां है। सीट बेल्ट नहीं लगाई। खराब सड़कों पर लोगों का गुस्सा भी है। सड़कों की हालत पर जमकर नाराजगी जताई। लोग बोले यहां तो हेलमेट क्या, चारों तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं पहले सड़क बनवाओ। कुछ महीने पहले एक बच्ची की सड़क हादसे में जान चली गई। पेयजल परियोजना के नाम पर सड़कों को खोद दिया। प्रशासन ने लालबाग तक सड़क स्वीकृत करने की बात कही है,लेकिन हालात अब भी दयनीय हैं।

लोगों ने भी अपील का किया स्वीकार
कई लोग जो बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थे, उन्होंने यमराज बनकर आए किरदार से वादा किया कि वो कल से हेलमेट अवश्य लगाएंगे, साथ ही जिन लोगों ने हेलमेट पहना था, उनको यमराज के रुप में उतरे कलाकार ने फूल देकर सम्मानित किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट