Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीजनगणना 2027: जिले में घर-घर मकान सूचीकरण शुरू, नागरिकों से सहयोग की...

जनगणना 2027: जिले में घर-घर मकान सूचीकरण शुरू, नागरिकों से सहयोग की अपील

सब-हेडलाइन:–

30 मई तक चलेगा डिजिटल सर्वे, प्रगणक मोबाइल ऐप से कर रहे डेटा संग्रह

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी, 03 मई–जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान सूचीकरण का कार्य तेजी से जारी है। यह अभियान 30 मई तक चलेगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर नागरिकों से आवश्यक जानकारी एकत्र कर रहे हैं। इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जा रही है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और तेज हो गई है।प्रगणक मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए सीधे डेटा फीड कर रहे हैं, जिससे त्रुटियों की संभावना कम हो रही है और जानकारी सटीक रूप से दर्ज की जा रही है।कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिलेवासियों से अपील की है कि जब भी प्रगणक उनके घर पहुंचे, तो उन्हें सही और सटीक जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सभी प्रगणकों के पास आधिकारिक पहचान पत्र होगा, जिसे नागरिक अपनी संतुष्टि के लिए देख सकते हैं।क्या पूछी जाएगी जानकारीमकान सूचीकरण के दौरान प्रगणक परिवार और आवास से जुड़ी सामान्य जानकारी प्राप्त करेंगे। इसमें भवन का प्रकार, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, नल और बिजली कनेक्शन, शौचालय/बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, टीवी/रेडियो, केबल कनेक्शन, साइकिल/मोटरसाइकिल/कार, मुख्य खाद्यान्न और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी शामिल है।क्या नहीं पूछा जाएगाप्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस प्रक्रिया में आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक से जुड़ी जानकारी या किसी भी प्रकार का ओटीपी नहीं मांगा जाएगा।नागरिकों से अपील की गई है कि वे जानकारी साझा करते समय सतर्क रहें और प्रगणक का पहचान पत्र अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट