कटनी –उपनगरीय क्षेत्र छपरवाह स्थित श्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में शिवशक्ति रामायण समाज द्वारा प्रत्येक मंगलवार को किए जाने वाले रामायण पाठ के 25 वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। इस उपलक्ष्य में शिवशक्ति रामायण समाज एवं छपरवाह हनुमान मंदिर समिति द्वारा 25 और 26 अक्टूबर को विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।
समाज के सदस्य सत्य नारायण चौरसिया ने बताया कि 24 अक्टूबर 2000 को रामायण पाठ की शुरुआत की गई थी, जो निरंतर हर मंगलवार को किया जा रहा है। इसके 25 वर्ष पूर्ण होने पर 25 अक्टूबर की सुबह 9 बजे अखंड रामायण पाठ आरंभ होगा, जिसका समापन 26 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे होगा। इसके पश्चात हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन होगा।26 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति एवं हवन पूजन के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। कार्यक्रम का समापन उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण के साथ किया जाएगा।
समिति ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।


