P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमहापौर प्रीति सूरी की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्तावों...

महापौर प्रीति सूरी की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा

महापौर प्रीति सूरी की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर हुई चर्चा

कटनी – नगर पालिक निगम कार्यालय में मंगलवार को महापौर प्रीति सूरी की अध्यक्षता में मेयर-इन-काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर अनुशंसा की गई तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन प्रस्तावों को आगामी परिषद बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुरेन्द्र गुप्ता, सुभाष (शिब्बू) साहू, जयनारायण निषाद, गोविंद चावला, बीना संजू बनर्जी, सुमन राजू माखीजा, तुलसा गुलाब बेन, निगमायुक्त तपस्या परिहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जीएसटी 2.0 सुधार पर धन्यवाद प्रस्ताव*बैठक में सहायक लेखापाल श्रीकांत तिवारी ने जी.एस.टी. 2.0 रिफार्म पर केंद्र सरकार के निर्णय की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वस्तु एवं सेवा कर की दरों में हाल में किए गए ऐतिहासिक बदलाव से आमजन, व्यापारियों और उद्योगों को बड़ी राहत मिली है। यह पारदर्शी और सरल कर प्रणाली “एक राष्ट्र–एक कर–एक बाजार” की दिशा में देश को सशक्त बना रही है।सभी सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस ऐतिहासिक निर्णय का सर्वसम्मति से समर्थन किया तथा प्रस्ताव को परिषद बैठक में स्वीकृति हेतु रखने का निर्णय लिया।

आत्मनिर्भर भारत संकल्प पर चर्चा*राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक एवं सिटी मिशन मैनेजर ने बताया कि डी.एन.यू.एल.एम. योजना के तहत महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त बनाते हुए खादी वस्त्र, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, मसाले, पापड़-बड़ी, बांस के बर्तन निर्माण जैसे कार्यों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं।इस प्रस्ताव का भी सभी सदस्यों ने अनुमोदन करते हुए परिषद में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया।*विकास व जनसुविधा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा*बैठक में महापौर प्रीति सूरी ने नगर के सुगम आवागमन हेतु सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, शीत ऋतु में अलाव व्यवस्था, सीवर लाइन विस्तार के बाद सड़क रेस्टोरेशन, सफाई व्यवस्था, आवारा मवेशियों पर नियंत्रण एवं अधोसंरचना विकास से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की।निगमायुक्त तपस्या परिहार ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन विषयों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।बैठक में प्रभारी कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी, सहायक लेखापाल श्रीकांत तिवारी, सिटी मैनेजर यश रजक, निगम सचिव पारसनाथ प्रजापति, गिरिराज पाठक सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट