P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशChhindwara News : कुंडीपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 20 मोटरसायकल पुलिस...

Chhindwara News : कुंडीपुरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता… 20 मोटरसायकल पुलिस ने की जब्त

जीजा-साले सहित चार आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा/तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ कुंडीपुरा पुलिस ने चोरी गई 20 बाइक को जब्त किया है और जीजा साले सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। कंट्रोल रूम पर प्रेसवार्ता कर एडिशनल एसपी ने मामले का खुलासा किया है पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि रील बनाने की शौक में आरोपी बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देते थे, और सोशल मीडिया पर अलग-अलग बाइक की रील बनाकर डाला करते थे।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बाइक चोरी की घटना के मामले मे जांच पड़ताल की गई, तो एक आरोपी का नाम सामने आया, जिससे पूछताछ में पता चला कि जीजा और साला मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हैं, पुलिस ने उनके पास से 20 बाइक जब्त की है, और दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसमें तीन बुलेट शामिल है। वहीं अब पुलिस की जांच पड़ताल जारी है, और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर और कार्रवाई की जाएगी।

छिंदवाड़ा से 13, बालाघाट से 7 बाइक की चोरी
कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों से पूछताछ की तो सामने आया कि छिंदवाड़ा के अलग-अलग जगह से 13 मोटरसाइकिल की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, और बालाघाट क्षेत्र से 7 बाइक चोरी की थी, पुलिस ने 20 बाइक को जब्त किया है, और मामले की जांच शुरू कर दी है, आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी कुंडीपुरा महेंद्र भगत, अरविन्द बघेल, मनोज रघुवंशी, मानसिंग बघेल, विनोज राजपूत, सुभाष बिसेन, आरक्षक जीवन रघुवंशी, दीपेश श्रीवास्तव, युवराज बिसेन, गजानंद मरपी, संजय तुरकर, प्रदीप चन्द्रवंशी, योगेश मालवी, साइबर सेल – नितिन सिंह, आरक्षक आदित्य रघुवंशी सैनिक-जयविंद वर्मा की विशेष भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट