छिंदवाड़ा/ तौफीक मिस्कीनी/खबर डिजिटल/ जिला अस्पताल में उपचार करने पहुंची महिला का पर्स गिरने का मामला सामने आया है। जहां महिला ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, सुशीला साहू को सर में चोट लगने के कारण जिला अस्पताल उपचार करने के लिए पहुंची थी इसी दौरान अस्पताल में पर्स में रखा जेवर के आभूषण सहित गिर गया है। इसके बाद महिला का रो-रो कर बुरा हाल है। फिलहाल देखना यह होगा कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस और अस्पताल प्रबंधक संज्ञान लेते हैं या नहीं…
सुशीला साहू ने खबर डिजिटल से चर्चा करते हुए कहा कि सर में चोट लगने के कारण अस्पताल पहुंची थी और सोचा था कि इलाज करने के बाद जेवर और चांदी गिरवी रख दूंगी जिससे कि घर का बिजली का बिल और चक्की का बिल पटा दूंगी.. क्योंकि चक्की का बिल पटा नहीं होने से बिजली विभाग के अधिकारियों ने बिजली का कनेक्शन काट दिया है। और घर का बकाया होने पर भी काट सकते हैं।
इसलिए सोचा था कि जेवर गिरवी रखकर बिजली का बिल पटाना हैं घर में दाना पीसने की चक्की का कनेक्शन जुड़ जाएगा और फिर से चालू हो जाएगी यही सोच कर मैं सर में चोट लगी थी तो इलाज कराने आई थी और सोचा था कि छोटी बाजार में जाकर किसी दुकान में गिरवे रख दूंगी अब मेरे सामने संकट खड़ा हो गया है।
Chhindwara News: बुजुर्ग की रहस्यमयी ढंग से मौत.. कई तथ्यों की जांच – Khabar Digital


