P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले, कटनी को मिलने वाली है बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बोले, कटनी को मिलने वाली है बड़ी सौगात

25 अगस्त को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कटनी में करेंगे बड़ी घोषणा

कटनी/ खबर डिजिटल/ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कटनी को मिलने वाली बड़ी सौगात की घोषणा कर दी है। शनिवार को कटनी माइनिंग कॉन्क्लेव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कटनी को 25 अगस्त को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रदेश में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेजों के साथ अस्पताल शुरू किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार मेडिकल कॉलेज खोलने पर 1 रुपए में 25 एकड़ जमीन देगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष 25 अगस्त को 4 मेडिकल कॉलेजों के लिए एमओयू होगा।

आगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग के लिए 29 तरह की अनुमतियों को कम करके मात्र 10 कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने श्रम कानून में बदलाव करते हुए महिलाओं को नाइट शिफ्ट में काम करने की अनुमति दी है। प्रदेश सरकार की नीतियों से आज दूसरे राज्य भी सीख ले रहे हैं। मध्यप्रदेश देश का नंबर-1 राज्य बने, इसके लिए तेज गति से कार्य हो रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट