Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरही आज में होगा भव्य कृषि महोत्सव, 1000 करोड़ की सौगात देने...

बरही आज में होगा भव्य कृषि महोत्सव, 1000 करोड़ की सौगात देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

सौरभ श्रीवास्तव संवाददाता कटनी –जिले के बरही नगर में 14 मार्च को भव्य कृषि महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav बरही पहुंचकर क्षेत्र को करीब 1000 करोड़ रुपये की विकास सौगात देंगे।कार्यक्रम में प्रदेश और जिले के कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। किसानों और क्षेत्रीय विकास को लेकर आयोजित इस महोत्सव में कृषि से जुड़ी योजनाओं और विकास कार्यों की घोषणाएं भी की जा सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देना बताया जा रहा है।महोत्सव का आयोजन बरही के मेला ग्राउंड (विजयराघवगढ़ विधानसभा) में दोपहर 1 बजे से किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्थानीय नागरिक और जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।इस आयोजन के संयोजक विजयराघवगढ़ विधायक Sanjay Satyendra Pathak हैं, जिन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट