P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशShyopur News: 27 नवंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा… कलेक्टर...

Shyopur News: 27 नवंबर को सीएम डॉ. मोहन यादव का दौरा… कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

बड़ौदा पहुंचेंगे सीएम डॉ. मोहन यादव

श्योपुर/धीरज बालोठिया/खबर डिजिटल/ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 27 नवंबर को बड़ौदा तहसील मुख्यालय के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने मंगलवार को बड़ौदा पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

प्रस्तावित हैलीपेड का किया निरीक्षण
कलेक्टर वर्मा ने चन्द्रसागर तालाब के पास सौरती मैदान स्थित प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर के पीछे बनाए जा रहे सभा स्थल का भी अवलोकन किया और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़ौदा में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बारिश से प्रभावित किसानों को धान फसल नुकसान का मुआवजा वितरित करेंगे।

ये अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया, डिप्टी कलेक्टर संजय जैन एवं विजय शाक्य, एसडीओपी प्रवीण आष्ठाना, महाप्रबंधक विद्युत एल.एन. पाटीदार, ईई पीडब्ल्यूडी पुष्कल प्रताप, तहसीलदार मनीषा मिश्रा, डीपीएम एनआरएलएम सोहनकृष्ण मुगदल, सीएमओ ताराचंद धूलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

नगर परिषद कार्यालय में की बैठक
कलेक्टर ने बड़ौदा नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर बैठक भी की, जिसमें नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सुमन भी उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने तहसील कार्यालय में राजस्व अमले की बैठक लेकर दिशा-निर्देश दिए।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट