मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज 11 अगस्त को भोपाल और ग्वालियर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे – रवींद्र भवन में “निर्माण कार्यों में पर्यावरण से समन्वय” के संबंध पर संगोष्ठी सह कार्यशाला, अभियंताओं की कार्यशाला में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव दोपहर 1 बजे कोर्टयाड बाय मेरियट डीबी मॉल में मध्यप्रदेश रीजनल न्यूज़ चैनल IBC 24 स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम में शामिल होंगे। ततपश्चात दोपहर 2:15 बजे – भोपाल से ग्वालियर रवाना होंगे। दोपहर 3 बजे ग्वालियर में तिरंगा यात्रा और दोपहर 3:45 बजे
कृषि विश्वविद्यालय में एकात्म मानव दर्शन हीरक जयंती समारोह में शामिल होकर शाम 7.50 बजे ग्वालियर से भोपाल आगमन होगा।


