कटनी।(सौरभ श्रीवास्तव) रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व पर नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी के निर्देश पर नगर निगम द्वारा शहर भर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर के मुख्य मार्गों, बाजार क्षेत्रों, पूजा स्थलों, देवालयों एवं मेला स्थलों के आसपास की सड़कों की विशेष सफाई की गई। वहीं कचरा संग्रहण वाहनों की व्यवस्था की जाकर रहवासी एवं बाजार क्षेत्रों से कचरे के संग्रहण के कार्य सहित नाले नालियों की सफाई कराई जाकर सुगम पानी निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। नगर निगम आयुक्त श्री नीलेश दुबे ने बताया कि त्योहारों पर स्वच्छ और सुंदर शहर का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से सफाई मित्रों की टीमें तैनात की जाकर आवारा मवेशियों पर नियंत्रण की कार्यवाही साहित निगम की अन्य आवश्यक व्यवस्था को सुचारू रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए है। स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि रविवार को कजलिया पर्व के चलते गाटर घाट एवं लल्लू भैया की तलैया मेला स्थल तथा नगर के मोहन घाट, मसुरहाघाट सहित पहुंच मार्गों की विशेष सफाई की जाकर चूने की लाइनिंग एवं कीटनाशक का छिड़काव किया गया। वहीं हांका गैंग द्वारा आवारा मवेशियों के विचरण पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की जा रही है। इसके अतिरिक्त त्योहारों के चलते बस स्टैंड में आने जाने वाले यात्रियों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए बस स्टैंड परिसर, यात्री प्रतीक्षालय, सहित पुलिस लाइन झिंझरी ग्राउंड, आदर्श कालोनी सहित नगरीय एवं उपनगरीय वार्डों के मुख्य एवं अन्य मार्गों, डिवाइडर एवं चोक नाले नालियों की सफाई कराई जाकर सुगम जल निकासी की व्यवस्था मुहैया कराई गई।
रक्षाबंधन एवं कजलिया पर्व पर नगर में चला सफाई अभियानघाटों एवं मेला स्थलों में कराई गई विशेष साफ सफाई
सम्बंधित ख़बरें


