CM Mohan Yadav Today 30 October Schedule: भोपाल/खंडवा/विदिशा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गुरुवार का दिन कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी गतिविधियों से भरा रहेगा। सुबह भोपाल में छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थियों को राशि हस्तांतरण से लेकर शाम तक नर्मदा नगर और विदिशा के विकास कार्यक्रमों में भागीदारी करेंगे।
सुबह 10:20 बजे, मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में डॉ. यादव चर्चा सत्र में भाग लेंगे।
सुबह 10:45 बजे, समेकित छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत विद्यार्थियों के खातों में छात्रवृत्ति राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे। सुबह 11:30 बजे, वे ड्रोन तकनीक कार्यशाला व एक्सपो 2025 में शिरकत करेंगे, जो मैपकास्ट, विज्ञान भवन, नेहरू नगर में आयोजित हो रहा है।
दोपहर 12:45 बजे, मुख्यमंत्री समत्व भवन में आभार कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2:05 बजे, सीएम डॉ. यादव भोपाल से नर्मदा नगर (वि.स. मांधाता, जिला खंडवा) के लिए रवाना होंगे।
दोपहर 3:05 बजे, वे नर्मदा नगर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे और
दोपहर 3:35 बजे, रेस्ट हाउस, नर्मदा नगर में भी कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
शाम 4:15 बजे, मुख्यमंत्री नर्मदा नगर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे और
शाम 5:15 बजे, भोपाल से विदिशा (विधानसभा विदिशा) के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:30 बजे, विदिशा में सांसद खेल महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
रात 9 बजे, मुख्यमंत्री विदिशा से भोपाल लौटेंगे।


