P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्‍टर आशीष तिवारी ने फोटो निर्वाच‍क नामावली कार्य 2 नवंबर तक पूरा...

कलेक्‍टर आशीष तिवारी ने फोटो निर्वाच‍क नामावली कार्य 2 नवंबर तक पूरा करने के दिये निर्देश

* *सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी* – कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने समस्त कार्यपालिक एवं न्यायिक तहसीलदार व नायब तहसीलदार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत फोटो निर्वाचक नामावली के मैपिंग कार्य को 2 नवंबर तक पूरा करने के निर्देश दिये हैं। जारी निर्देश में कहा गया है कि मैपिंग का अपूर्ण कार्य बीएलओ के माध्यम से 2 नवंबर तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। मैपिंग से संबंधित आवश्यक डेटा बीएलओ एप्प में भी प्रदर्शित हो रहा है। यह कार्य ‘टेबल वर्क’ और ‘फील्ड वर्क’ दोनों रूपों में किया जाएगा। निर्देश में फोटो निर्वाचक नामावली कार्य को समय पर और गंभीरतापूर्वक पूरा करने के लिए अधिकारियों को समस्त बीईओ, बीआरसी, सीडीपीओ, राजस्व निरीक्षक और पटवारी से पूर्ण सहयोग लेने को कहा गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट