Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनी"जीतू पटवारी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, कटनी में भाजपा पर साधा...

“जीतू पटवारी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, कटनी में भाजपा पर साधा निशाना, कहा- जननेता की लोकप्रियता से घबराई सरकार”

खबर डिजिटल संवाददाता कटनी— मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर की गई कथित अमर्यादित एवं आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर कटनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। जिला कांग्रेस कमेटी शहर के नेतृत्व में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने भाजपा और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक मर्यादाओं के हनन का आरोप लगाया।पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद राजमणि पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और राजनीतिक शुचिता की पक्षधर रही है, लेकिन वर्तमान सत्ता पक्ष विपक्ष के नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं, जिससे घबराकर भाजपा नेता इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं।जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के सम्मान और कार्यकर्ताओं के स्वाभिमान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी के खिलाफ की गई टिप्पणी पूरे कांग्रेस परिवार का अपमान है और कांग्रेसजन इसका लोकतांत्रिक एवं गांधीवादी तरीके से लगातार विरोध करेंगे।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए निम्नस्तरीय राजनीति की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की भाषा और राजनीति बंद नहीं हुई तो प्रदेशभर में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।विरोध प्रदर्शन में राजमणि पटेल, रजनी वर्मा, राजेश जाटव, जितेन्द्र गुप्ता, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, कमलेश यादव, आनंद पटेल, राकेश गुड्डू द्विवेदी, राम मुलवानी, आदिता वर्मा, मारूफ अहमद हनीफ, अहमद कुरैशी, नारायण निषाद, संदीप यादव, इमरान खान, मुन्ना कुशवाहा, रंजीत सिंह, श्याम पाहुजा, अजय कोल, विजय मंगल चौधरी, राजकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट