Monday, November 2, 2026
Homeमध्यप्रदेशपेपर लीक और छात्र संघ चुनाव पर कांग्रेस का सरकार को अल्टीमेटम

पेपर लीक और छात्र संघ चुनाव पर कांग्रेस का सरकार को अल्टीमेटम

जबलपुर/खबर डिजिटल/ मनीष तिवारी/ ​जबलपुर में राज्यसभा सांसद विवेक तंखा ने नीट परीक्षा में गड़बड़ी, पेपर लीक और विभिन्न राज्यों में परीक्षाओं के विफल सिस्टम को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में हो रही धांधली और प्रशासनिक कमियों के कारण आज देश का युवा खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। जो देश अपने युवाओं के साथ न्याय नहीं कर सकता, वह प्रगतिशील होने का दावा नहीं कर सकता।

कांग्रेस पार्टी राष्ट्रव्यापी स्तर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक चेतावनी दे रही है कि यदि समय रहते इन व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा गया, तो 65 प्रतिशत युवा आबादी वाले इस देश में स्थितियां बेकाबू हो सकती हैं।

माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव: CM ने साइकिल रैली को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से बोले – हर मदद के लिए तैयार है सरकार – Khabar Digital

​इसके साथ ही उन्होंने मध्य प्रदेश में लंबे समय से बंद छात्र संघ चुनावों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में चुनाव बंद करके सरकार युवाओं के भीतर से उभरने वाले स्वतंत्र नेतृत्व को दबाना चाहती है।

उन्होंने मांग की कि दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की तर्ज पर मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी लिंगदोह समिति की सिफारिशों के अनुसार चुनाव कराए जाने चाहिए, ताकि युवाओं को अपनी क्षमता के दम पर नेतृत्व विकसित करने का सही अवसर मिल सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट